back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 17, 2026
spot_img

Darbhanga News: पूर्व मंत्री ने भगवान गणेश के नाम की थी जमीन, अब दबंगों ने कर लिया कब्जा? जानिए पूरा मामला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News: सियासत के गलियारों से लेकर आस्था के चौखट तक, जब जमीन का झगड़ा पहुंचता है तो भगवान भी लाचार नजर आते हैं। दरभंगा में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है, जहां पूर्व मंत्री की दान की हुई जमीन पर ही दबंगों की नजर पड़ गई है।

- Advertisement -

Darbhanga News: पूर्व मंत्री ने भगवान गणेश के नाम की थी जमीन, अब दबंगों ने कर लिया कब्जा? जानिए पूरा मामला

- Advertisement -

Darbhanga News: जानिए क्या है पूरा विवाद

दरभंगा जिले के बहेड़ी थानाक्षेत्र स्थित पघारी गांव में भगवान के नाम पर दी गई भूमि को बचाने के लिए एक ग्रामीण ने न्याय की गुहार लगाई है। ग्रामीण चंद्रभूषण चौधरी ने मंगलवार को सदर अनुमंडल दंडाधिकारी (एसडीएम) के समक्ष आवेदन देकर बिहार के पूर्व राजस्व मंत्री स्वर्गीय जानकी रमण मिश्र द्वारा दान की गई जमीन को अतिक्रमणकारियों से मुक्त कराने की मांग की है। जानकारी के अनुसार, पूर्व मंत्री ने वर्ष 1960 में श्री 108 गणेश जी के नाम एक निबंधित समर्पणनामा के माध्यम से यह भूमि दान में दी थी।

- Advertisement -

आरोप है कि गांव के ही कुछ दबंग इस भूमि पर अवैध निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं। आवेदक चंद्रभूषण चौधरी ने बताया कि विपक्षी बद्रीनारायण चौधरी एवं उमा चौधरी मंदिर की भूमि पर भवन निर्माण के लिए सामग्री जमा कर रहे हैं। इस संबंध में पहले भी दरभंगा समाहर्ता, बहेड़ी के अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष को आवेदन दिया गया था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय थानाध्यक्ष ने स्थलीय जांच भी की थी।

यह भी पढ़ें:  Bihar IPS Officer Death: बिहार पुलिस सेवा का चमकता सितारा... पूर्व DIG और Darbhanga DSP रहे परवेज़ अख़्तर का निधन

जांच के बाद थानाध्यक्ष ने अपनी रिपोर्ट में उक्त भूमि पर हो रहे अतिक्रमण को रोकने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत कार्रवाई करने की अनुशंसा करते हुए अपना प्रतिवेदन सदर अनुमंडल दंडाधिकारी को सौंपा था। हालांकि, यह मामला अभी लंबित है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

मुखिया के नेतृत्व में फिर लगाई गुहार

इस मामले में हो रही देरी को देखते हुए मंगलवार को पंचायत की मुखिया ज्योति देवी के नेतृत्व में आवेदक चंद्रभूषण चौधरी ने एक बार फिर सदर एसडीएम की अदालत में आवेदन समर्पित किया है। अपने आवेदन में उन्होंने मंदिर को दान में मिली भूमि की सुरक्षा सुनिश्चित करने और विपक्षीगण को उक्त भूमि पर जाने से प्रतिबंधित करने की गुहार लगाई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

यह याचिका बहेड़ी थाना में दर्ज अप्राथमिकी संख्या 01/2026 और पुलिस निरीक्षक, बहेड़ा द्वारा अग्रसारित प्रतिवेदन के आलोक में दायर की गई है। याचिका में भगवान गणेश जी के नाम निबंधित भूमि की सुरक्षा के लिए तत्काल प्रभाव से 163 बीएनएसएस के तहत कार्यवाही प्रारंभ करने की मांग की गई है ताकि आस्था से जुड़ी इस जमीन को बचाया जा सके।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: खेल-खेल में कार में हुए कैद, 10 घंटे तक अटकी रहीं 2 मासूमों की सांसें, फिर पुलिस ने रचा इतिहास

Madhubani News: जब उम्मीद की डोर टूटने लगती है और सांसे थमने लगती हैं,...

Thalapathy Vijay की इन धांसू फिल्मों ने मचाया था गर्दा, ‘जन नायकन’ से पहले देखें

Thalapathy Vijay News: साउथ सिनेमा के 'थलापति' विजय का जलवा आज किसी से छिपा...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें