

Taapsee Pannu News: बॉलीवुड की दुनिया में इस हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्में आमने-सामने आ रही हैं, जहां एक तरफ तापसी पन्नू अपनी इंटेंस ड्रामा ‘अस्सी’ लेकर आ रही हैं, वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की रोमांटिक कहानी ‘दो दीवाने शहर में’ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार है। 20 फरवरी, शुक्रवार को रिलीज होने वाली ये दोनों फिल्में बिल्कुल अलग जॉनर की हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि दर्शक किसे अपनाते हैं और कौन सी फिल्म पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर जलवा बिखेर पाती है।
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ vs मृणाल ठाकुर की ‘दो दीवाने शहर में’: कौन मारेगा बॉक्स ऑफिस पर बाज़ी?
तापसी पन्नू की ‘अस्सी’ से पहले दिन कितनी कमाई की उम्मीद?
अनुभव सिन्हा के निर्देशन में बनी और तापसी पन्नू अभिनीत ‘अस्सी’ की एडवांस बुकिंग बुधवार को ही शुरू हो चुकी थी, जिससे फिल्म के लिए शुरुआती बज बन गया है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर ‘अस्सी’ की पहले दिन की कमाई 1.50 करोड़ से 2 करोड़ रुपये के बीच रहने का अनुमान है। कुछ जानकारों का मानना है कि दर्शकों के अच्छे रिस्पॉन्स पर यह आंकड़ा 2.50 करोड़ रुपये तक भी पहुंच सकता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह आंकड़े अनुभव सिन्हा और तापसी की पिछली सफल फिल्म ‘मुल्क’ की याद दिलाते हैं, जिसने 2018 में रिलीज के दिन 1.70 करोड़ रुपये कमाए थे और कुल 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जबकि इसका बजट 18 करोड़ रुपये था।
‘अस्सी’ की कहानी एक टीचर, परिमा (कनी कुसृति) के दर्दनाक संघर्ष के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका सामूहिक बलात्कार होता है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वह इस सदमे से उबरकर न्याय के लिए लड़ाई लड़ती है। तापसी पन्नू इस फिल्म में वकील रावी का दमदार किरदार निभा रही हैं, जो परिमा को न्याय दिलाने के लिए हर संभव कोशिश करती हैं।
- स्टार कास्ट:
- तापसी पन्नू: वकील रावी
- कनी कुसृति: टीचक परिमा
- मनोज पाहवा: एक आरोपी के पिता
- जीशान अय्यूब: परिमा के पति
- रेवती: जज
मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
‘दो दीवाने शहर में’ की पहले दिन की Box Office Collection और कहानी
वहीं, दूसरी ओर, ज़ी स्टूडियोज़ और भंसाली प्रोडक्शंस की रोमांटिक ड्रामा ‘दो दीवाने शहर में’ की एडवांस बुकिंग आज से ही शुरू हुई है। प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार, सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर स्टारर इस फिल्म से पहले दिन 50 लाख से 15 लाख रुपये के बीच बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की उम्मीद की जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
‘दो दीवाने शहर में’ एक प्यारी सी प्रेम कहानी है, जिसमें सिद्धांत चतुर्वेदी और मृणाल ठाकुर की केमिस्ट्री दर्शकों का दिल जीतने के लिए तैयार है। यह फिल्म उन लोगों के लिए एक परफेक्ट विकल्प हो सकती है, जो इस शुक्रवार को कुछ हल्का-फुल्का और रोमांटिक देखना चाहते हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। दोनों फिल्मों के बिल्कुल विपरीत जॉनर को देखते हुए, यह देखना रोमांचक होगा कि बॉक्स ऑफिस पर कौन किसे पछाड़ता है और कौन दर्शकों की पहली पसंद बनता है।


