मई,3,2024
spot_img

बिरौल के क्वारंटाइन सेंटर में महिलाओं को पहनने के लिए साड़ी के बदले थमा दी लुंगी

spot_img
spot_img
spot_img

बिरौल,देशज टाइम्स ब्यूरो। स्थानीय एक क्वरंटाइन सेंटर पर अजीब वाक्या हुआ है। यहां बिरौल प्रखंड के मध्य विद्यालय देवकुली धाम स्थित क्वारेंटाइन सेंटर में महिलाओं को साड़ी की जगह लुंगी का वितरण होने से मामला  गरमा गया है।

हां सेंटर में रह रही महिलाओं को पहनने के लिए लुंगी देने से महिलाओं के सामने असहज स्थिति हो गई। परिधान के रूप में साड़ी नहीं मिलने से महिलाएं नाराज हो गईं वहीं, पूरा मामला अब सरकार व दरभंगा प्रशासन  के पास पहुंच गया है। इस केंद्र पर सात महिलाएं रह रही हैं।

वहीं, दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, बंगलुरू व मुंबई से आए करीब चालीस प्रवासी रह रहे हैं। सभी पिछले करीब दस-बारह दिनों से यहां हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस केंद्र पर देवकुली धाम व मिर्जापुर के ही अधिकांश लोग हैं।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News| Darbhanga Sanskrit University की चाहत..., आप भी बनें संस्कृतानुरागी, दस लोगों को जोड़ें, पढ़ाएं संस्कृत

इधर, सीओ राकेश कुमार ने बताया कि  गलती से ऐसा हुआ  है। जल्द ही महिलाओं को साड़ी व अन्य संसाधन उपलब्ध करा दिया जाएगा।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें