back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga News: Benipur पुलिस ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर फेरा पानी, आधी रात में 110 बोतल नेपाली शराब जब्त

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Benipur News: शराबबंदी वाले बिहार में धंधेबाज अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे, लेकिन पुलिस भी उनके मंसूबों पर पानी फेरने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है। ताजा मामला बेनीपुर अनुमंडल का है, जहां बहेड़ा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 33 लीटर नेपाली शराब जब्त की है।

- Advertisement -

Benipur News: गुप्त सूचना पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

मामले पर जानकारी देते हुए प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि घोंघिया गांव में भारी मात्रा में अवैध शराब की खेप छिपाकर रखी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घोंघिया निवासी रमन यादव के घर पर छापेमारी की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। तलाशी के दौरान, पुलिस को रमन यादव के घर की चहारदीवारी के निकट बने शौचालय के बगल की झाड़ी से एक प्लास्टिक का बोरा मिला।

- Advertisement -

जब बोरे को खोला गया तो उसमें से 300 एमएल वाली 110 बोतलें नेपाली देसी ‘मामाश्री’ शराब बरामद हुई। जब्त की गई शराब की कुल मात्रा 33 लीटर है। इस कार्रवाई ने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर पुलिस की सख्त नजर को एक बार फिर साबित कर दिया है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhaga Crime News: मिठाई की दुकान बनी जंग का मैदान, Singhwara में छोटे ने बड़े भाई की पीठ में घोंप दिया छुरा, हालत गंभीर

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी

प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने आगे बताया कि पुलिस की छापेमारी की भनक लगते ही मुख्य आरोपी रमन यादव अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से भागने में सफल रहा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने रमन यादव के खिलाफ बिहार उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस की कई टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही हैं। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि धंधेबाज को जल्द ही सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

टोल प्लाजा रूल्स: 1 अप्रैल से टोल पर नहीं चलेगा कैश, जानें नए नियम

Toll Plaza Rules: भारत में सड़क यात्रा करने वाले करोड़ों वाहन चालकों के लिए...

Saptahik Rashifal: मेष राशि पर चंद्रमा-मंगल की कृपा, क्या इस सप्ताह चमकेगी किस्मत?

Saptahik Rashifal: ब्रह्मांड की गूढ़ चाल और ग्रहों के सतत परिवर्तन हमारे जीवन पर...

Holi Special Train: कटिहार रेल मंडल ने दी बड़ी सौगात, इन रूट्स पर चलेंगी 4 स्पेशल ट्रेनें

Holi Special Train: त्योहारों पर घर वापसी की चाहत रखने वाले करोड़ों यात्रियों के...

Divya Agarwal: अफवाहों को धता बताकर दिव्या अग्रवाल ने पति अपूर्व पडगांवकर पर लुटाया प्यार, बताई शादी की वजह!

Divya Agarwal News: टीवी की दुनिया की मशहूर अदाकारा दिव्या अग्रवाल अपनी निजी जिंदगी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें