

Benipur News: इलाके में भय का माहौल ऐसा कि क्या इंसान, क्या जानवर, सब एक दूसरे के खून के प्यासे हो गए हैं। बेनीपुर अनुमंडल क्षेत्र में आवारा कुत्तों और गीदड़ का खौफनाक चेहरा सामने आया है, जहां अलग-अलग घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है।
Benipur News: सब्जी तोड़ रही महिला पर गीदड़ का हमला
मिली जानकारी के अनुसार, पहली घटना बहेड़ा थाना क्षेत्र के मायापुर गांव की है। यहां रामफूल देवी नामक महिला अपने घर के पास ही खेत में सब्जी तोड़ रही थीं। इसी दौरान अचानक एक गीदड़ ने उन पर हमला कर दिया और उन्हें बुरी तरह नोंचकर ज़ख़्मी कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े, जिसके बाद गीदड़ वहां से भाग गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) रेफर कर दिया। इलाके में बढ़ते जानवरों का आतंक चिंता का विषय बन गया है।
दो अन्य लोग भी हुए शिकार
वहीं, दूसरी घटनाएं घोंघिया और त्रिमुहानी गांव में हुईं, जहां आवारा कुत्ते का कहर देखने को मिला। घोंघिया गांव निवासी नीतीश कुमार और त्रिमुहानी गांव के राम बाबू राम को एक पागल कुत्ते ने काटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। दोनों ही मामलों में, पीड़ितों को तत्काल इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बेनीपुर ले जाया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यहां भी डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद डीएमसीएच रेफर कर दिया। एक ही दिन में इन घटनाओं ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस समस्या पर ध्यान देने की मांग की है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।



