back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 20, 2026
spot_img

Darbhanga News: अदालत में गूंजी ‘ना-ना’ की आवाज, हत्या के 7 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज, जानें पूरा मामला

spot_img
- Advertisement - Advertisement

Darbhanga News: कानून के लंबे हाथ और अदालत की चौखट, जहां इंसाफ की उम्मीदें परवान चढ़ती हैं और मुजरिमों के मंसूबे पस्त हो जाते हैं। दरभंगा की अदालत में भी कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां हत्या जैसे संगीन मामलों के 7 आरोपियों को कोई राहत नहीं मिली और उनकी जमानत याचिकाएं खारिज कर दी गईं।

- Advertisement -

Darbhanga News: इन तीन मामलों में नहीं मिली कोई राहत

जानकारी के अनुसार, सिविल कोर्ट दरभंगा के प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश संतोष कुमार पाण्डेय की अदालत ने हत्या से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में सुनवाई की। लोक अभियोजक अमरेंद्र नारायण झा ने इस संबंध में बताया कि अदालत ने सभी तथ्यों और दलीलों पर गौर करने के बाद आधे दर्जन अभियुक्तों की जमानत याचिका को नामंजूर कर दिया।

- Advertisement -

इन अभियुक्तों में शामिल हैं:

- Advertisement -
  • हायाघाट थानाकांड संख्या 185/23 के आरोपी राम प्रसाद कुमार उर्फ श्याम कुमार तथा श्रवण कुमार।
  • हायाघाट थानाकांड संख्या 212/25 के अभियुक्त संजीव शर्मा और निर्मला देवी।
  • हायाघाट थानाकांड संख्या 14/26 के अभियुक्त मो. मेराज और मो. इरशाद।
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: PNB से निकाले 49 हजार, Kusheshwar Asthan में केमिकल छिड़क उचक्कों ने किया हाथ साफ, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

इन सभी की नियमित जमानत याचिका को अदालत ने खारिज करते हुए जेल में ही रहने का आदेश दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

नाबालिग को जहर देकर मारने के आरोपी को भी झटका

वहीं एक अन्य गंभीर मामले में अपर सत्र न्यायाधीश नागेश प्रताप सिंह की अदालत ने भी सख्त रुख अपनाया। यह मामला कमतौल थाना से जुड़ा है, जहां एक 18 वर्षीय लड़की की हत्या का आरोप है। दरभंगा सिविल कोर्ट में हुई इस सुनवाई में कमतौल थानाकांड संख्या 194/25 के अभियुक्त विदेशी महतो उर्फ विदेशी कुमार महतो की अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई हुई।

अभियुक्त पर आरोप है कि उसने गर्भपात की दवा खिलाने के बहाने लड़की को जहर देकर मार डाला था। अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अभियुक्त विदेशी महतो की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। अदालत के इन फैसलों ने स्पष्ट कर दिया है कि गंभीर अपराधों में नरमी की कोई गुंजाइश नहीं है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

मनी मार्केट फंड्स: अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित और सुलभ बनाने का स्मार्ट तरीका

Money Market Funds: वित्तीय बाजारों में अपनी अतिरिक्त नकदी को सुरक्षित रखते हुए जरूरत...

Radhika Pandit की 10 खूबसूरत तस्वीरें: सादगी और ग्लैमर का बेमिसाल संगम

Radhika Pandit News: साउथ सिनेमा के 'रॉकिंग स्टार' यश की पत्नी राधिका पंडित भले...

ऋतिक रोशन को क्यों मिली ‘ओ रोमियो’ की तारीफ करने पर फटकार, जानें पूरा माजरा!

Hrithik Roshan News: वैलेंटाइन डे के मौके पर रिलीज हुई शाहिद कपूर की फिल्म...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें