मई,4,2024
spot_img

कुशेश्वरस्थान के 25 क्वरंटाइन सेंटर बंद, 2162 प्रवासियों को जांच के बाद भेजा गया घर

spot_img
spot_img
spot_img

कुशेश्वरस्थान रिपोर्टर, बिरौल अनुमंडल डेस्क, देशज टाइम्स। कोरोना वायरस को लेकर अन्य शहरों से आने वाले प्रवासियोंं की संख्या बढ़ती जा रही है। इसको लेकर राज्य सरकार के आदेशानुसार अब सिर्फ श्रेणी (क ) के अंतर्गत आने वाले राज्य /शहर से आए हुए प्रवासी मजदूर व व्यक्तियोंं को ही प्रखंड कोरेंटाइन सेंटर में रखा जाना है।

शेष अन्य राज्य/ शहर से आने वाले लोगोंं को अपने घरों में होम कोरेंटाइन में ही रहना है। जिससे इन कोरेंटाइन सेंटर में रहने वाले लोगों की संख्या में कमी आई है। अब पुरुष ही नही महिलाओं को भी कोरेंटाइन में रखा जाना है।

इस संबंध में बीडीओ अशोक कुमार जिज्ञासु ने देशज टाइम्स को बताया कि कुल 2162  प्रवासियों को अब तक जांच कर विभिन्न सेंटर से जांचोपरान्त उसे विरमित कर दिया गया है। शेष बचे 641 प्रवासियों को प्रखंड कोरेंटाइन सेंटर में ही हैं। साथ ही बीडीओ श्री जिज्ञासु ने बताया कि प्रखंड मे कुल 53 कोरेंटाइन सेंटर संचालित था। जिसमें से 25 सेंटर को बंद कर दिया गया है।शेष 28 सेंटर संचालित हैं।

देशज टाइम्स तस्वीर : प्रखंड कर्मियों के साथ विचार-विमर्श करते कुशेश्वरस्थान पूर्वी के बीडीओ।
यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News| आग से बौराईं औराई...Serial Cylinder Blast, 24 घर राख, 20 लाख की संपत्ति स्वाहा

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें