back to top
⮜ शहर चुनें
फ़रवरी, 24, 2026
spot_img

दरभंगा के Mukesh Mishra को राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में मिली अहम जिम्मेदारी

spot_img
- Advertisement - Advertisement

नई दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित 5वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं अंडर-21 कराटे प्रतियोगिता की आयोजन समिति में मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बिहार कराटे परिवार में हर्ष। देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार कराटे इंडिया ऑर्गेनाइजेशन के तत्वावधान में 26 फरवरी से 01 मार्च 2026 तक नई दिल्ली स्थित तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाली 5वीं राष्ट्रीय सीनियर एवं अंडर-21 कराटे प्रतियोगिता के लिए दरभंगा के मुकेश मिश्रा को आयोजन समिति सदस्य की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा इंजीनियरिंग कॉलेज में Entrepreneurship Awareness Program की धूम, छात्रों को मिले स्वरोजगार और आत्मनिर्भर बनने के टिप्स

यह प्रतियोगिता देशभर के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का महाकुंभ मानी जा रही है, जिसमें 28 राज्यों एवं 8 केंद्र शासित प्रदेशों के चयनित खिलाड़ी भाग लेंगे। इसके अतिरिक्त सर्विसेज, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ), भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) तथा असम राइफल्स की टीमें भी प्रतियोगिता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेंगी।

- Advertisement -

महासचिव पंकज कांबली ने बताया –

स्टेट कराटे एसोसिएशन ऑफ बिहार के महासचिव पंकज कांबली ने जानकारी देते हुए बताया कि मुकेश मिश्रा बिहार टीम के सीनियर कोच होने के साथ-साथ संघ की गवर्निंग बॉडी में संयुक्त सचिव भी हैं। उनके कुशल मार्गदर्शन में बिहार के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अनेक पदक अर्जित कर राज्य का नाम गौरवान्वित किया है। संघ के अध्यक्ष अभय कुमार ने इसे बिहार कराटे परिवार के लिए गर्व का विषय बताते हुए विश्वास व्यक्त किया कि मुकेश मिश्रा अपनी जिम्मेदारी का सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Chandra Grahan 2026: जानिए साल के पहले चंद्र ग्रहण की तिथि, समय और प्रभाव

Chandra Grahan 2026: ब्रह्मांड की अद्भुत लीलाओं में से एक चंद्र ग्रहण का ज्योतिष...

कर्नाटक के स्कूलों में मोबाइल फोन बैन इन स्कूल्स: छात्रों के भविष्य के लिए अहम फैसला

मोबाइल फोन बैन इन स्कूल्स: कर्नाटक के स्कूलों में मोबाइल फोन के इस्तेमाल पर...

निसान मैग्नाइट: अब बिना डाउनपेमेंट और कम ब्याज पर होगी आपकी!

Nissan Magnite: निसान मैग्नाइट पर मिल रहे ऑफर्स ने ग्राहकों के लिए एक शानदार...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें