

Patna News: जब सियासत की स्याही से इतिहास लिखा जाता है, तो कुछ पन्ने अमिट हो जाते हैं। उन्हीं में से एक नाम है देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद का, जिनकी 63वीं पुण्यतिथि पर आज पूरा देश नतमस्तक है। पटना में आयोजित मुख्य राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
Patna News: महाप्रयाण घाट पर राजकीय सम्मान के साथ दी गई श्रद्धांजलि
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ. राजेन्द्र प्रसाद के 63वें निर्वाण दिवस के अवसर पर पटना स्थित महाप्रयाण घाट (बांस घाट) पर मुख्य राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने देशरत्न की समाधि पर पुष्प-चक्र अर्पित कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने समाधि की परिक्रमा कर उन्हें नमन भी किया। इस अवसर पर देश के सर्वोच्च पदों पर आसीन गणमान्य व्यक्तियों की ओर से भी श्रद्धांजलि दी गई। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से भी उनके प्रतिनिधियों ने पुष्प-चक्र अर्पित कर देश के गौरव, हमारे प्रथम राष्ट्रपति को याद किया।
मुख्यमंत्री के साथ-साथ बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, सांसद सह जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा, विधायक श्याम रजक और पूर्व विधायक अरुण कुमार सिन्हा समेत कई बड़े नेताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। राज्य नागरिक परिषद् के महासचिव अरविंद कुमार सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने भी देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद की समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें शत्-शत् नमन किया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
दो मिनट का मौन रख दी गई सलामी
इस महत्वपूर्ण अवसर पर बिहार सैन्य पुलिस (BMP) की एक टुकड़ी द्वारा देशरत्न के सम्मान में शोक सलामी दी गई। इसके बाद वहां उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर भारत के महान सपूत को याद किया और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव कुमार रवि, पटना प्रमंडल के आयुक्त अनिमेष पराशर, पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एस.एम. और वरीय पुलिस अधीक्षक कार्तिकेय के. शर्मा समेत कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।




