spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में गरजा बुलडोजर, 23 लाख की शराब मिनटों में की गई नष्ट, मचा हड़कंप

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: धरती की छाती चीरकर निकली शराब आखिर आज धरती में ही समा गई। प्रशासन के बुलडोजर ने लाखों की शराब पर पानी फेर दिया। शनिवार को दरभंगा में मद्यनिषेध विभाग ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 23.09 लाख रुपये की जब्त शराब का विनष्टीकरण कर दिया। यह कार्रवाई समाहर्ता न्यायालय से प्राप्त आदेश के आलोक में की गई।

- Advertisement -

Darbhanga News: अधिकारियों की मौजूदगी में हुई कार्रवाई

सहायक आयुक्त (मद्य निषेध), दरभंगा प्रदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी प्रक्रिया अनुमण्डल पदाधिकारी, सदर, दरभंगा विकास कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुई। 28 फरवरी को मद्य निषेध कार्यालय, दरभंगा द्वारा जब्त की गई शराब की बड़ी खेप को नष्ट किया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। विभाग लगातार अवैध शराब के खिलाफ अभियान चला रहा है और यह कार्रवाई उसी का एक हिस्सा है।

- Advertisement -

विनष्टीकरण के लिए पहले से ही गड्ढा खोदा गया था, जिसमें शराब की बोतलों को डालकर उस पर रोलर चलाया गया। नष्ट की गई शराब की कुल मात्रा 4032.000 लीटर थी, जिसका अनुमानित मूल्य ₹23.09 लाख रुपये आंका गया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Census Training: DARBHANGA DM ने किया जनगणना प्रशिक्षण का औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

जानिए कितनी विदेशी और कितनी देशी शराब हुई नष्ट

आधिकारिक जानकारी के अनुसार, नष्ट की गई शराब में 1 हजार 222 लीटर विदेशी शराब और 2810 लीटर देशी/चुलाई शराब शामिल थी। इन सभी को विभिन्न मामलों में जब्त किया गया था और कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद विनष्टीकरण का आदेश मिला था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह कदम शराब तस्करों को एक कड़ा संदेश देने के लिए उठाया गया है।

सहायक आयुक्त, मद्यनिषेध ने दोहराया कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। उन्होंने स्पष्ट किया कि शराब का क्रय-विक्रय, परिवहन एवं भंडारण करना बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम 2016 (यथासंशोधित) के अन्तर्गत एक गंभीर और दण्डनीय अपराध है। प्रशासन इस कानून को लागू करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: कमाल CBSE 10th Result घनश्यामपुर के बाल कल्याण पब्लिक स्कूल का जलवा, संध्या कुमारी बनीं जिला टॉपर

CBSE 10th Result: बिहार के सुदूर देहाती इलाके में स्थित बाल कल्याण पब्लिक स्कूल,...

Darbhanga News: दरभंगा में Cyber Fraud, KYC अपडेट के बहाने लाखों की फ्रॉड!

Cyber Fraud: आजकल साइबर ठगों की नजरें आपके बैंक खातों पर हैं। एक महिला...

Bhagalpur News: बिहार हाउस लिस्टिंग…भागलपुर में आज से शुरू मकानों का ऑनलाइन सर्वे, जानें पूरी प्रक्रिया

बिहार हाउस लिस्टिंग: अगर आप बिहार में रहते हैं, तो यह खबर आपके लिए...