back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 4, 2026
spot_img

Darbhanga News: शौक जब सिर चढ़कर बोलता है… Benipur रील बनाने के लिए हाथ में लहरा रहे थे देसी पिस्टल, पुलिस ने धर दबोचा, जानिए पूरा मामला

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Benipur News: सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक जब सिर चढ़कर बोलता है, तो सलाखों के पीछे की हवा खिलानी पड़ती है। बेनीपुर में भी कुछ ऐसा ही हुआ, जहां चार लड़कों का हीरो बनने का सपना पुलिस ने चकनाचूर कर दिया।

- Advertisement -

बहेड़ा थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर घोंघिया के चार युवकों को देसी पिस्टल और मैगजीन के साथ गिरफ्तार किया है। प्रशिक्षु डीएसपी सह बहेड़ा थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी। सूचना में बताया गया कि मझौड़ा चौक के पास कुछ संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ घूम रहे हैं, जिनका इरादा ठीक नहीं लग रहा है।

- Advertisement -

इस सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए पुलिस आरक्षी निरीक्षक मिथिलेश कुमार राही के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया और संदिग्धों को पकड़ने के लिए जाल बिछा दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस की गाड़ी को अपनी ओर आता देख एक युवक मझौड़ा गाछी की तरफ भागने लगा, जिसे पुलिस बल ने दौड़ाकर पकड़ लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: केवटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 लीटर देसी शराब संग युवक गिरफ्तार | Keoti News

Benipur News: रील बनाने का शौक पड़ा भारी

पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक की पहचान लक्ष्मणपुर गांव के कृष्ण कुमार यादव के रूप में हुई है। जब पुलिस ने उसकी तलाशी ली, तो उसके कमर से एक देसी पिस्टल और मैगजीन बरामद हुई। पूछताछ में कृष्ण कुमार ने जो खुलासा किया, वह हैरान करने वाला था। उसने बताया कि यह पिस्टल उसने गांव के ही दो सगे भाइयों, सचिन सहनी और सत्यम सहनी से मोबाइल पर रील बनाने के लिए ली थी।

कृष्ण ने यह भी बताया कि सचिन और सत्यम के पास और भी अवैध हथियार हो सकते हैं। कृष्ण की निशानदेही पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए कुछ ही दूरी पर सचिन और सत्यम सहनी को भी धर दबोचा। दोनों भाइयों ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उन्होंने कृष्ण कुमार यादव और एक अन्य साथी राघव यादव को पिस्टल दी थी। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चौथे आरोपी राघव कुमार यादव को भी गिरफ्तार कर लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। राघव ने भी रील बनाने के लिए पिस्टल लेने की बात स्वीकार की।

दो पिस्टल और चार मोबाइल बरामद

पुलिस ने इन चारों युवकों के पास से कुल दो देसी पिस्टल और चार मोबाइल फोन जब्त किए हैं। जब पुलिस ने जब्त किए गए मोबाइल फोनों की गैलरी की जांच की, तो उसमें पिस्टल के साथ युवकों की कई तस्वीरें और वीडियो मिले। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह शौक ही उनके लिए मुसीबत बन गया। बहेड़ा पुलिस ने पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार राही के आवेदन पर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज करते हुए चारों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Tata Sierra की धूम: 10,000 से ज्यादा डिलीवरी, 1 लाख बुकिंग पार, जानिए क्यों बनी नंबर 1 SUV!

Tata Sierra: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी किसी नई गाड़ी की एंट्री होती...

Amazon पर Vivo X200 Pro पर अब तक की सबसे बड़ी डील: ₹15,000 की सीधी छूट!

Vivo X200 Pro: स्मार्टफोन बाजार में प्रीमियम डिवाइसेज पर आकर्षक डील्स का दौर जारी...

Bollywood Holi Scenes: बॉलीवुड की वो फिल्में, जहां होली ने बदल दी कहानी की पूरी दिशा!

Bollywood Holi Scenes: होली का त्योहार सिर्फ रंगों और गुलाल का नहीं, बल्कि हिंदी...

Darbhanga News: होली-रमजान पर ‘तीसरी आंख’ से निगरानी, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात, हुड़दंगियों सुन लो…सावधान!

Darbhanga News: जब आस्था के दो अलग-अलग रंग एक ही कैनवास पर उतरते हैं,...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें