back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 5, 2026
spot_img

Darbhanga News: रंगों में Benipur ‘बदरंग’ … होली शोभा यात्रा पर जमकर चले पत्थर, दो युवक DMCH रेफर, गांव में भारी पुलिस बल तैनात

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
- Advertisement - Advertisement

Benipur News: होली के रंगों पर तब पथराव हो गया, जब शांति से निकल रही शोभायात्रा को कुछ उपद्रवियों ने अपना निशाना बना लिया। माहौल ऐसा बिगड़ा कि पूरा गांव छावनी में तब्दील हो गया।

- Advertisement -

Benipur News: बेनीपुर अनुमंडल के बहेड़ा थाना क्षेत्र स्थित हावीभौआर गांव में होली पर्व के दिन उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वर्षों से चली आ रही नवाह यज्ञ की शोभायात्रा पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा पत्थरबाजी कर दी गई। जानकारी के अनुसार, गांव के लक्ष्मी नारायण मंदिर में हर वर्ष की तरह इस बार भी नवाह यज्ञ का आयोजन हुआ था। इसका समापन होली के दिन सुबह हुआ और विसर्जन के लिए देर शाम को शोभायात्रा निकाली गई थी।

- Advertisement -

यह शोभायात्रा जब गांव के पासवान टोले के पास पहुंची, तभी मनोज पासवान सहित कई अन्य लोगों ने जुलूस पर पथराव शुरू कर दिया। इस अप्रत्याशित पथराव की घटना से जुलूस में भगदड़ मच गई। इसमें शामिल अनिल ठाकुर, रोशन ठाकुर, परमेश्वर झा एवं नितेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: Baheri में होली की रात आग ही आग... टेंट गोदाम में आग से लाखों -लाख की संपत्ति जलकर ख़ाक, क्या आगजनी है ये मामूली विवाद और आग! जानें पूरा मामला

Benipur News: जानिए कैसे बिगड़ा माहौल

स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने परमेश्वर झा एवं नितेश ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही माहौल में तनाव व्याप्त हो गया।

पुलिस ने लिया त्वरित एक्शन, दो गिरफ्तार

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी बासुकीनाथ झा, अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार झा और ट्रेनी डीएसपी रोशन कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। हालांकि, जुलूस के लिए पहले से ही दंडाधिकारी के रूप में अनुमंडल कृषि पदाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता की तैनाती की गई थी, जिन्होंने पुलिस बल के साथ मिलकर स्थिति को नियंत्रित कर लिया था।

प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता के ही आवेदन पर बहेड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसमें मनोज पासवान सहित पांच लोगों को नामजद और करीब आधा दर्जन अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने देर रात कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त महेश पासवान एवं राजदेव पासवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

गांव में कैंप कर रही पुलिस, स्थिति नियंत्रण में

अनुमंडल आरक्षी पदाधिकारी बासुकीनाथ झा ने बताया कि वर्तमान में गांव की स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दंडाधिकारी के नेतृत्व में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। उन्होंने आश्वासन दिया कि उपद्रवियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने साफ कहा, “निर्दोष फंसेंगे नहीं और दोषी बचेंगे नहीं।” पुलिस पूरी सख्ती से उपद्रवियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

नागजिला में कार्तिक आर्यन का नागराज अवतार: जानें कौन है वो हसीना जो करेगी रोमांस!

Kartik Aaryan News: बॉलीवुड के 'शहजादा' कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'नागजिला'...

UAE School Holidays: छात्रों को मिली बड़ी राहत, समय से पहले शुरू हुईं यूएई में स्कूलों की छुट्टियां

UAE School Holidays: छात्रों को मिली बड़ी राहत, समय से पहले शुरू हुईं यूएई...

T20 World Cup सेमीफाइनल: भारत को बड़ा झटका, ईशान किशन 39 पर आउट!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों का जोश सातवें आसमान पर है! भारत और इंग्लैंड...

भारत के लिए बुरी खबर, T20 World Cup सेमीफाइनल में अभिषेक शर्मा का फ्लॉप शो!

T20 World Cup: क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें तेज हैं! भारत और इंग्लैंड के बीच...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें