
Bhagalpur News: नशे के सौदागरों ने शहर की जड़ों में जो जहर घोलने का मंसूबा पाला था, भागलपुर पुलिस ने उसे एक झटके में नाकाम कर दिया है। ईशाकचक थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में प्रतिबंधित कोडीन युक्त सिरप और टैबलेट्स का जखीरा बरामद किया है। इस मामले में एक आरोपी को भी रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुख्य सरगना की तलाश जारी है।
Bhagalpur News: गुप्त सूचना पर पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, भागलपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) के निर्देश पर जिले में अवैध शराब, हथियार और मादक पदार्थों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत ईशाकचक पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली कि थाना क्षेत्र के इस्लामनगर स्थित दिलकश रमिज के घर में बड़े पैमाने पर कोडीन युक्त सिरप का भंडारण किया गया है और वहीं से इसकी अवैध खरीद-फरोख्त हो रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

सूचना की गंभीरता को देखते हुए तत्काल इसका सत्यापन कराया गया। इसके बाद नगर पुलिस अधीक्षक की निगरानी और नगर पुलिस उपाधीक्षक-01 के नेतृत्व में डीआईयू टीम के साथ एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। टीम ने बिना कोई समय गंवाए चिन्हित स्थान पर दबिश दी। घर के अंदर एक व्यक्ति बैठा हुआ था, जो पुलिस टीम को देखते ही मौके से भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन, पुलिस की मुस्तैदी के आगे उसकी एक न चली और उसे खदेड़कर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मो. फरहान के रूप में हुई है। जब घर की तलाशी ली गई तो वहां का नजारा देखकर पुलिस टीम भी हैरान रह गई। कमरे में कार्टन में भरकर रखी गईं 8040 बोतलें कोडीन युक्त सिरप और 21,000 टेन टैबलेट्स बरामद किए गए। यह नशीली दवा युवाओं को नशे की लत लगाने के लिए इस्तेमाल की जाती है। पुलिस ने तत्काल पूरे जखीरे को जब्त कर लिया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
सरगना दिलकश रमीज का भी है आपराधिक इतिहास
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि यह मकान दिलकश रमिज का है, जो इस अवैध कारोबार का मुख्य सरगना हो सकता है। पुलिस ने जब दिलकश रमिज का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला तो पता चला कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। फिलहाल वह पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और उसकी तलाश में छापेमारी की जा रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी मो. फरहान के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस इस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगालने में जुट गई है ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों को भी सलाखों के पीछे पहुंचाया जा सके।






You must be logged in to post a comment.