
Madhubani News: कभी-कभी एक छोटी सी चिंगारी पूरे घर को जलाकर राख कर देती है, और फुलपरास के ब्रह्मपुरा गांव में एक किशोर की नादानी ने एक हंसते-खेलते परिवार की खुशियों पर हमेशा के लिए ग्रहण लगा दिया। घटना मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र स्थित ब्रह्मपुरा गांव की है, जहां सोमवार सुबह लगभग 9:30 बजे गोली चलने की आवाज से सनसनी फैल गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता, एक परिवार की दुनिया उजड़ चुकी थी। जानकारी के अनुसार, एक किशोर द्वारा देशी पिस्तौल से गलती से गोली चल गई, जो सीधे उसकी चाची रंजना देवी को जा लगी।
Madhubani News: क्या है पूरा मामला?
गोली लगने से गंभीर रूप से घायल रंजना देवी को परिवार के सदस्य आनन-फानन में इलाज के लिए दरभंगा ले जा रहे थे, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। सकरी के पास रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस घटना के बाद आरोपी किशोर मौके से फरार हो गया। मृतका की पहचान ब्रह्मपुरा निवासी दवत यादव की पत्नी रंजना देवी के रूप में हुई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। सूचना मिलते ही फुलपरास थाने की पुलिस टीम और एफएसएल की टीम घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।
Madhubani News: पुलिस ने दिखाई मुस्तैदी, किशोर को किया निरूद्ध
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फौरन कार्रवाई शुरू की। मानवीय और तकनीकी आसूचना के आधार पर पुलिस ने कुछ ही घंटों में फुलपरास के हटिया बांध से फरार विधि-विरुद्ध बालक को निरूद्ध कर लिया। पूछताछ में किशोर ने अपनी गलती स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया अवैध हथियार (एक देशी पिस्तौल) भी बरामद कर लिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि किशोर के पास यह अवैध हथियार आखिर कहां से आया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। पुलिस ने हथियार को जब्त कर लिया है और किशोर के खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।






