
Cricket News: बेनीपुर के मैदान पर जब चौके-छक्कों की बरसात हुई, तो रोमांच की लहर ने दर्शकों को सराबोर कर दिया। कविवर पंडित सीताराम झा स्मृति कप के तहत आयोजित चौगमा-बसुहाम प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला किसी ब्लॉकबस्टर फिल्म से कम नहीं था, जहां आखिरी गेंद तक सांसें अटकी रहीं और अंत में भदहर पघारी ने खिताब पर कब्जा जमाया।
Cricket News: अनिल और रवि के बल्ले ने उगली आग
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भदहर पघारी की टीम ने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया। टीम के लिए अनिल लेफ्टी और रवि बनारस ने मोर्चा संभाला और मनोहर-11 के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। अनिल ने मात्र कुछ गेंदों में 72 रनों की विस्फोटक पारी खेली, वहीं रवि बनारस ने भी 51 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन दोनों की तूफानी पारियों की बदौलत टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 207 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर खड़ा कर दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
रेहान की नाबाद पारी भी नहीं दिला सकी जीत
208 रनों के विशाल लक्ष्य के जवाब में मनोहर-11 की टीम ने भी कड़ा संघर्ष किया। एक छोर पर रेहान गोल्डन चट्टान की तरह डटे रहे और नाबाद 84 रनों की शानदार पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने की पूरी कोशिश की। लेकिन दूसरे छोर से उन्हें किसी भी बल्लेबाज का लंबा साथ नहीं मिल सका। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। भदहर पघारी के गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए, जिससे मनोहर-11 की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 196 रन ही बना सकी और 12 रनों से यह खिताबी मुकाबला हार गई। इस स्थानीय क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल देखने भारी भीड़ उमड़ी थी।
बलराम बने ‘मैन ऑफ द मैच’
भदहर पघारी की जीत के हीरो बलराम रहे, जिन्होंने हरफनमौला प्रदर्शन किया। उन्होंने बल्ले से 21 रनों का योगदान देने के साथ-साथ गेंद से भी कमाल दिखाया और 4 महत्वपूर्ण विकेट झटके। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ चुना गया, जबकि मनोहर-11 के समीर को ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया। आयोजन समिति के अध्यक्ष रॉनी झा ने कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतिभाओं को एक मंच मिलता है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की वर्षा
टूर्नामेंट के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर बेनीपुर नगर परिषद के उपमुख्य पार्षद राजीव ठाकुर और बहेड़ा थाना के प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष रौशन कुमार मौजूद रहे। उन्होंने विजेता टीम भदहर पघारी को चमचमाती ट्रॉफी के साथ 25 हजार रुपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आयोजन की सराहना की।


