back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 10, 2026
spot_img

Darbhanga BIG BREAKING News: दरभंगा में सनसनी! सिंहवाड़ा मंदिर के पास से 30 किलो ‘प्रतिबंधित मांस’ जब्त, आरोपी फरार, पुलिस की बड़ी तहकीकात

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा की शांत सुबह उस वक़्त हड़कंप में तब्दील हो गयी, जब सिंहवारा प्रखंड में एक बड़ी साज़िश का पर्दाफाश हुआ। मंगलवार को स्थानीय लोगों ने ऐसी घटना को अंजाम देने से रोका, जिससे इलाके का माहौल बिगड़ सकता था।

- Advertisement -

मामला सिंघवारा प्रखंड के कलिंगांव का है। यहां मंगलवार की सुबह स्थानीय ग्रामीणों की सतर्कता से एक बड़ी घटना टल गई। जानकारी के अनुसार, तीन युवक साइकिल पर सवार होकर प्रतिबंधित मांस की खेप लेकर एक गांव से दूसरे गांव जा रहे थे। जब वे कलिंगांव स्थित मंदिर के पास से गुजर रहे थे, तो कुछ सजग स्थानीय निवासियों को उन पर शक हुआ।

- Advertisement -

Darbhanga News: ग्रामीणों ने दिखाई हिम्मत, पुलिस पहुंचने से पहले आरोपी फरार

ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए तीनों युवकों को रोक लिया और उनके पास मौजूद बोरियों की तलाशी लेने को कहा। तलाशी के दौरान बोरियों से करीब 30 किलो अवैध मांस बरामद हुआ, जिसे देखकर लोग भड़क उठे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। हंगामे और बढ़ती भीड़ का फायदा उठाकर तीनों आरोपी अपनी साइकिलें वहीं छोड़कर मौके से भागने में सफल रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Road Accident: दरभंगा में MADHUBANI की महिला को ट्रैक्टर ने रौंदा, फिर ड्राइवर ने घसीटकर गड्ढे में फेंका! दर्दनाक मौत

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना सिंहवाड़ा थाने को दी। खबर मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। माहौल में तनाव को देखते हुए तत्काल पुलिस बल को रवाना किया गया। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कई थानों की पुलिस मौके पर, जांच में जुटे अधिकारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए सदर एसडीपीओ-2 एसके सुमन और सिंहवाड़ा थाना प्रभारी वसंत कुमार के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल से बरामद मांस और आरोपियों द्वारा छोड़ी गई साइकिलों को जब्त कर लिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जब्त मांस की जांच कराई जा रही है और फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। हालांकि मांस जो बरामद हुआ है वह जांच का विषय है। देशज टाइम्स इसे प्रतिबंधित मान रहा क्योंकि स्थानीय ग्रामीणों का आरोप गंभीर है। जांच के बाद खुलासा होगा । सिंहवाड़ा थाना प्रभारी वसंत कुमार ने बताया अभी जांच चल रही है। हालांकि मांस का वजन कितना है। किस तरीके की मांस है यह ग्रामीणों ने जो बताया है खबर का अंश वही है। जांच चल रही है।पढ़िए देशज टाइम्स

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

लोक अदालत 2026: ट्रैफिक चालान निपटाने से पहले जानें ये ज़रूरी बात

Traffic Challan: यदि आपने भी 2026 की लोक अदालत में अपने ट्रैफिक चालान का...

Nothing Phone 4a vs Motorola Edge 70: कौन सा स्मार्टफोन आपकी जेब के लिए बेहतर?

Smartphone Comparison: आज के दौर में स्मार्टफोन केवल एक गैजेट नहीं, बल्कि हमारी दिनचर्या...

Dhurandhar Box Office Collection: रणवीर सिंह की फीस और फिल्म की कमाई जानकर उड़ जाएंगे होश! 19 मार्च को आ रहा सीक्वल

Dhurandhar Box Office Collection: साल 2025 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनकर उभरी आदित्य धर...

मार्च 2026 खरमास: जानिए कब से लगेगा और किन कार्यों पर रहेगा विराम

Kharmas: ज्योतिषीय गणनाओं के अनुसार, जब ग्रहों के राजा भगवान सूर्य देव धनु या...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें