
Darbhanga News: जिले में अपराध की नकेल कसने और कानून व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए पुलिस कप्तान ने जब कमान संभाली, तो कई थानेदारों के पसीने छूट गए। दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कार्यालय में मंगलवार, 10 मार्च 2026 को फरवरी माह की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं एसएसपी ने की, जिसमें जिले के सभी आला पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
बैठक में नगर पुलिस अधीक्षक, सहायक पुलिस अधीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, साइबर थानाध्यक्ष, यातायात उपाधीक्षक समेत सभी अंचलों के पुलिस निरीक्षक और थानाध्यक्ष शामिल हुए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। एसएसपी ने थानेवार लंबित कांडों और पिछले माह दर्ज हुए अपराधों की गहन समीक्षा की।
Darbhanga News: मासिक अपराध गोष्ठी में SSP ने दिए कड़े निर्देश
समीक्षा के दौरान एसएसपी ने हत्या, लूट, डकैती, और दहेज हत्या जैसे गंभीर अपराधों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान वाहन चालान की धीमी गति पर उनका पारा चढ़ गया। शून्य या बेहद कम वाहन चालान करने के कारण हायाघाट, मोरो, विशनपुर, बहादुरपुर, कमतौल, फेकला, सोनकी, केवटी, जाले, मनिगाछी, अलीनगर, घनश्यामपुर, कुशेश्वरस्थान और जमालपुर के थानाध्यक्षों को निंदन की सजा दी गई। इस बड़ी कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की अपराध गोष्ठी में कड़े फैसले लिए गए हैं।
अपराध नियंत्रण और त्योहारों को लेकर विशेष हिदायतें
इस महत्वपूर्ण बैठक में आगामी पर्व-त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। एसएसपी ने अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए, आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।, जिनका पालन अनिवार्य होगा।
- आगामी त्योहारों को देखते हुए शांति समिति की बैठकें करें और सौहार्दपूर्ण माहौल सुनिश्चित करें।
- वारंट, कुर्की और इश्तेहार का निष्पादन तेजी से किया जाए।
- नशेड़ियों और नशीले पदार्थों के तस्करों के खिलाफ विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाए।
- सक्रिय अपराधियों की सूची बनाकर गुंडा पंजी को अपडेट करें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।
- शराबबंदी कानून का सख्ती से पालन कराएं और शराब तस्करों पर नकेल कसें।
- थाना क्षेत्रों में रात्रि गश्ती बढ़ाएं ताकि चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
- थाने पर आने वाले हर फरियादी की समस्या को विनम्रता से सुनें और त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।
- डायल 112 पर आने वाली शिकायतों का निपटारा समय पर किया जाए। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
- यातायात दुर्घटनाओं से जुड़े मामलों में I-Rad और e-DAR पोर्टल पर समय से एंट्री करें ताकि पीड़ितों को मुआवजा मिल सके।




