मई,4,2024
spot_img

जवानों की शहादत का बदला लेगा सिंहवाड़ा, करेगा चीनी सामानों का बहिष्कार

spot_img
spot_img
spot_img

जवानों की शहादत का बदला लेगा सिंहवाड़ा, करेगा चीनी सामानों का बहिष्कार सिंहवाड़ा, देशज टाइम्स ब्यूरो। लद्दाख के गलवान घाटी में चीन की सेना से हुई झड़प में शहीद हुए भारतीय जवानों को गुरुवार की शाम सिंहवाड़ा के खादी भंडार परिसर में श्रद्धांजलि दी गई।

पूर्व प्रखंड प्रमुख सह भाजपा जाले विधानसभा के प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य डॉ रंगनाथ ठाकुर के नेतृत्व में श्रद्धासुमन अर्पित कर चीनी सामान का बहिष्कार करने का निर्णय किया गया।

बाद में पूर्व प्रखंड प्रमुख के नेतृत्व में खादी भंडार परिसर से प्रखंड मुख्यालय तक आक्रोश मार्च निकालकर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के खिलाफ नारेबाजी कर पुतला दहन किया।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News। Khutona News। महिला की कुचलकर मौत, 2 Bike सवारों को रौंदने वाला अग्निशमन ड्राइवर गिरफ्तार

आक्रोश मार्च के दौरान संदेश दिया गया, देश की जनता सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मार्च के दौरान भाजयुमो सिंहवाड़ा के पूर्व महामंत्री सुबेश ठाकुर ने कहा, चीन के हुक्मरान यह कान खोलकर कर सुन लें यह 1962 का भारत नहीं है यह 2020 का भारत है और हमारी सेना चीन को माकूल जवाब देने में सक्षम है। हम ईंट का जवाब पत्थर से देना जानते हैं। चीन हमारी सेना के धैर्य की परीक्षा ने ले।

मार्च में बजरंग दल के प्रखंड अध्यक्ष जितेंद्र कुमार जीतू, प्रदीप कुमार मिश्रा, भाजयुमो जिला प्रवक्ता अवधेश मिश्र बमबम,  कुमार गौतम, भरत भूषण, प्रवीण तिवारी, सर्वेश, सिद्ध पांडेय, सोमनाथ मिश्रा, भाजपा पश्चिमी मंडल के पूर्व अध्यक्ष रघुनाथ महतो, कुमार सत्यम समेत सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें