spot_img

Darbhanga News: International Women’s Day पर LNMU में गूंजी नारी शक्ति की आवाज, कुलपति बोले- ‘विकसित भारत का सपना महिलाओं के बिना अधूरा’

spot_img
- Advertisement -

International Women’s Day: समाज की आधी आबादी जब पंख फैलाकर उड़ान भरती है, तो विकास का आसमान भी छोटा पड़ जाता है। दरभंगा में भी कुछ ऐसा ही नजारा दिखा, जहां नारी शक्ति के सम्मान में विचारों का महाकुंभ सजा। ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में आयोजित इस समारोह में शिक्षा से लेकर उद्यमिता तक, महिलाओं की हर भूमिका को सराहा गया।

- Advertisement -

International Women’s Day: शिक्षा और सम्मान से ही बनेगी बात

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय और जीविका, पटना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कुलपति प्रोफेसर संजय कुमार चौधरी ने कहा कि हमारी सनातन संस्कृति में पति पत्नी के साथ ही पूर्ण होता है। परिवार की आधारशिला होने के नाते महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं शिक्षा, विज्ञान और तकनीकी समेत हर क्षेत्र में तेजी से अपनी पहचान बना रही हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कुलपति ने जोर देकर कहा कि 2047 के विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं का योगदान सबसे निर्णायक और महत्वपूर्ण साबित होगा।

- Advertisement -

Darbhanga News: International Women's Day पर LNMU में गूंजी नारी शक्ति की आवाज, कुलपति बोले- 'विकसित भारत का सपना महिलाओं के बिना अधूरा'

- Advertisement -

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि, जीविका दरभंगा की डीपीएम डॉ. रिचा गार्गी ने जीविका दीदियों की सफलता की कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि कैसे 10 रुपए से शुरू हुआ सफर आज 1 लाख तक पहुंच गया है। उनकी वजह से गांवों में बाल विवाह और दहेज प्रथा जैसी कुरीतियों में भारी कमी आई है, जबकि पढ़ाई, खान-पान और स्वच्छता को लेकर एक बड़ा सामाजिक परिवर्तन देखने को मिल रहा है। यह महिला सशक्तिकरण का एक जीवंत प्रमाण है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga में बड़ी कार्रवाई: 83 लीटर 'मामा श्री' अवैध शराब ज़ब्ती, 2 नामजद; पुलिस का सख्त संदेश

जीविका और विश्वविद्यालय मिलकर करेंगे काम

इस अवसर पर सामाजिक विज्ञान के संकायाध्यक्ष प्रो. शाहिद हसन ने इस बात पर प्रसन्नता व्यक्त की कि विश्वविद्यालय में छात्राओं की नामांकन संख्या लगातार बढ़ रही है, जो एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि यह दिवस महिलाओं की शिक्षा, समानता और सशक्तिकरण को समर्पित है। गृह विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. दिव्या रानी हांसदा ने अपने स्वागत संबोधन में छात्राओं को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कुलसचिव ने जानकारी दी कि महिला विकास के कार्यों को और गति देने के लिए जल्द ही विश्वविद्यालय और जीविका के बीच एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाएंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां यहां क्लिक करें

समारोह को जीविका से जुड़े रिसोर्स पर्सन पूनम झा, मनोरमा कुमारी, स्मिता कुमारी, नरेश कुमार तथा राहुल कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई और अतिथियों का स्वागत पौधा भेंट कर किया गया। इस अवसर पर प्रो. पुनीता झा, प्रो. लवण्य कीर्ति सिंह ‘काव्या’, डॉ. आरती साह, डॉ. ज्योति प्रभा समेत 150 से अधिक शोधार्थी और छात्राएं उपस्थित रहीं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रगति ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन डॉ. प्राची मारवाह द्वारा प्रस्तुत किया गया।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bhagalpur News: भागलपुर में अपहरण, नाथनगर में पत्नी और तीन बच्चों के लापता होने से हड़कंप, पति ने लगाए गंभीर आरोप

भागलपुर अपहरण: बिहार के भागलपुर से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया...

Bhagalpur News: भागलपुर में 28 दिन की बच्ची को छोड़ भागी ‘मां की क्रूरता’ देख लोग हैरान

मां की क्रूरता: भागलपुर में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक ऐसा मामला...

Darbhanga News: दरभंगा में Job Camp: दरभंगा में बंपर Job Camp, 100 पदों पर सीधी भर्ती, सैलरी 22,500 रुपये तक!

Job Camp: दरभंगा के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खबर! जिले में एक नहीं,...