मई,4,2024
spot_img

मधुबनी में शादी कर लौटा दुल्हा, कोहबर में पत्नी संग किया प्रवेश,सर्प ने डंसा,मौत पर कोहराम

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो।  हरलाखी थाना क्षेत्र के सिसौनी पंचायत अंतर्गत सुखबासी गांव में शादी के पहले दिन ही कोहबर घर में सर्पदंश से दूल्हे की मौत से गांव सहित आस-पास में मातमी सन्नाटा पसर गया।

दूल्हे की पहचान सुखबासी गांव निवासी मुकेश राय के 22 वर्षीय पुत्र नीतीश कुमार राय के रूप में हुई हैं। ग्रामीणों के अनुसार घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है। जब दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर घर आया और शादी की रस्म पूरी करने के बाद परंपरा के अनुसार गृहदेवता वाले कमरे में बनाए गए कोहबर घर में  दुल्हन के साथ प्रवेश किया।

मधुबनी में शादी कर लौटा दुल्हा, कोहबर में पत्नी संग किया प्रवेश,सर्प ने डंसा,मौत पर कोहरामकोहबर घर में प्रवेश करने के बाद जब दूल्हा दुल्हन आराम करने गए उसी बीच घर के एक सुराग से विषैले सर्प निकलकर दूल्हे को डस लिया। सर्पदंश की बात दूल्हे ने परिजनों को बताई तो कुछ देर के लिए किसी को विश्वास ही नहीं हुआ। परंतु सुराग में सर्प को प्रवेश करता देख परिजनों को चिंता हुई और आननफानन में दूल्हे को इलाज के लिए बासोपट्टी पीएचसी ले गए परंतु दूल्हे की स्थिति को देखते हुए पीएचसी के कर्मियों ने उन्हें आगे ले जाने को कहा।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

तब दूल्हे के परिजन उन्हें मधुबनी फिर दरभंगा ले गए। जहां कुछ देर उपचार के बाद चिकित्सकों ने दूल्हे को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक की मां विमला देवी व नवविवाहित दुल्हन सदमे में है। सदमे के कारण मृतक की मां सिर्फ इतना बोल रही थी की मेरे बेटे का विष छोड़ा दो।मधुबनी में शादी कर लौटा दुल्हा, कोहबर में पत्नी संग किया प्रवेश,सर्प ने डंसा,मौत पर कोहराम

मृतक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। घटना को लेकर मृतक के परिजनों को सांत्वना देने के लिए ग्रामीण सहित आस-पास के लोगों का तांता लगा हुआ है। स्थानीय सरपंच रामाशंकर ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवियों ने मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। समाचार प्रेषण तक मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया था। परिजन शव को लेकर तांत्रिको के पास घूम रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें