spot_img

Muzaffurpur News: गायघाट में Mid Day Meal चावल की कालाबाजारी का भंडाफोड़? ग्रामीणों ने चावल लदा ट्रक पकड़ा, पुलिस जांच में जुटी

spot_img
- Advertisement -

Mid Day Meal: बच्चों के पेट का निवाला जब कालाबाजारी की भेंट चढ़ने लगा तो ग्रामीणों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट में सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए आए चावल की कथित कालाबाजारी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां ग्रामीणों ने सूझबूझ दिखाते हुए चावल से लदे एक वाहन को धर दबोचा।

- Advertisement -

Mid Day Meal योजना में धांधली की आशंका

मामला जिले के गायघाट प्रखंड स्थित बेनीबाद थाना क्षेत्र के जहांगीरपुर गांव का है। गुरुवार की दोपहर, ग्रामीणों को गुप्त सूचना मिली कि मध्याह्न भोजन योजना के तहत स्कूलों में वितरित होने वाले चावल को एक मिनी ट्रक पर लादकर अवैध रूप से बेचने के लिए ले जाया जा रहा है। इस सूचना पर सक्रिय हुए ग्रामीणों ने जहांगीरपुर गांव के पास घेराबंदी कर मिनी ट्रक को रोक लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। वाहन रोकने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी।

- Advertisement -

ग्रामीणों का आरोप है कि यह कालाबाजारी का एक बड़ा रैकेट हो सकता है, जिसमें कई और लोग शामिल हो सकते हैं। उन्होंने इस मामले की गहन जांच की मांग की है ताकि बच्चों के हक़ पर डाका डालने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Muzaffurpur News: शौच के बहाने सरैया में चौंकाने वाली वारदात... पुलिस हिरासत से हथकड़ी समेत कैदी फरार...!

क्या है पूरा मामला?

सूचना मिलते ही बेनीबाद थाने की पुलिस टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने चावल से लदे मिनी ट्रक (पिकअप वैन) को अपने कब्जे में ले लिया। जब बोरों की गिनती की गई तो वाहन पर कुल 32 बोरे चावल लदे पाए गए। पुलिस ने मौके से ही वाहन के चालक और उसके साथ मौजूद दो मजदूरों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ के लिए थाने ले आई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

प्रारंभिक पूछताछ में चालक चावल से जुड़े कोई भी वैध कागजात या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिससे कालाबाजारी का शक और भी गहरा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह चावल किस स्कूल से और किसके कहने पर ले जाया जा रहा था।

पुलिस कर रही मामले की जांच

इस पूरे घटनाक्रम पर बेनीबाद के थाना प्रभारी साकेत कुमार शार्दूल ने जानकारी दी। उन्होंने बताया, “ग्रामीणों द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चावल लदे वाहन को जब्त किया है। चालक से पूछताछ की जा रही है, लेकिन उसने अब तक कोई संतोषजनक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया है।” थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जाएगी और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

LPG Price: 1 मई से बड़ा झटका! रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ेंगे? बुकिंग-वितरण में भी होंगे अहम बदलाव

LPG Price: जिसने पच्चीस मार्च को अंतिम सिलेंडर लिया उसे मैसेज आया अब अगले...

Bihar News: संजय गांधी का पटना से नामोनिशान खत्म…. संजय गांधी जैविक उद्यान अब कहलाएगा ‘पटना ज़ू’, लगी मुहर

Bihar Cabinet Decisions: सम्राट चौधरी कैबिनेट ने बिहार के भविष्य को आकार देने वाले...

Siwan Encounter: बिहार में अपराधियों पर शामत! पूर्व BJP MLC के भांजे का हत्यारा पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया

Siwan Encounter: बिहार में सत्ता बदलते ही पुलिस का तेवर भी बदल गया है...

Khagaria accident: ट्रक ने ऑटो को कुचला, CISF जवान समेत 3 की दर्दनाक मौत, NH-31 पर हाहाकार

Khagaria accident: बिहार के खगड़िया में एक भयानक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को...