back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 20, 2026
spot_img

Darbhanga Road Accident: रफ्तार का कहर! दो बाइकों की सीधी टक्कर में युवक गंभीर रूप से घायल, मची अफरातफरी

spot_img
- Advertisement -

Ghanashyampur Road Accident: सड़कों पर जब रफ्तार का जुनून हावी होता है, तो अक्सर अंजाम दर्दनाक होता है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला घनश्यामपुर में, जहां दो जिंदगियां अस्पताल में इलाज के लिए मजबूर हैं। थाना क्षेत्र के थाना चौक के पास शनिवार की दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

- Advertisement -

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) घनश्यामपुर में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की टीम उनकी देखरेख में जुटी है। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी का माहौल बन गया।

- Advertisement -

Ghanashyampur Road Accident: पुलिस ने शुरू की मामले की जांच

दुर्घटना की सूचना मिलते ही घनश्यामपुर थाने की पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों मोटरसाइकिलों को जब्त कर थाने ले आई है। थाना प्रभारी आलोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस बाइक टक्कर के मामले की गहनता से जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Airport की बदलेगी सूरत, NHAI के नए प्लान से दिल्ली-मुंबई की तरह मिलेगी वर्ल्ड क्लास कनेक्टिविटी!

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों युवक अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से तेज रफ्तार में थाना चौक की ओर जा रहे थे, तभी संतुलन बिगड़ा और यह भीषण हादसा हो गया।

घायलों की हालत स्थिर, इलाज जारी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती घायलों की पहचान कर ली गई है। इनमें एक युवक घनश्यामपुर गांव निवासी राजकुमार साह का पुत्र शिवम कुमार है, जबकि दूसरा घायल कोर्थु गांव निवासी महिंद्र नारायण ठाकुर का पुत्र रवि शंकर ठाकुर बताया जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों युवकों का इलाज चल रहा है और फिलहाल उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां यहां क्लिक करें। परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी गई है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

स्मार्टफोन्स से क्यों गायब हो रहा है हेडफोन जैक: जानें इसके पीछे की बड़ी वजहें

स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अब अपने डिवाइसेज को और भी स्लिम और स्टाइलिश बनाने पर...

Arrah Tanishq Loot: आरा चर्चित तनिष्क ज्वेलर्स लूटकांड का 7वां आरोपी ‘बाबा’, रांची से हुई गिरफ्तारी

Arrah Tanishq Loot: अक्सर अपराधी अपराध कर सोचते हैं कि वे कानून की लंबी...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें