back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 15, 2026
spot_img

Darbhanga News: बहेड़ी थाने के काम-काज में मिली भारी गड़बड़ी, निरीक्षण में SSP जगुनाथ रेड्डी का पारा चढ़ा, कई रजिस्टर गायब, SHO से शो कॉज!

spot_img
- Advertisement -

Darbhanga News: वरीय पुलिस अधीक्षक की कलम चली तो थानेदारी की परतें उधड़ गईं। बहेड़ी थाने के वार्षिक निरीक्षण में जब SSP ने रजिस्टरों को खंगाला तो लापरवाही और गड़बड़ियों का अंबार देखकर उनका पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। आलम यह था कि थाने के कई महत्वपूर्ण पंजी या तो बनाए ही नहीं गए थे या फिर महीनों से धूल फांक रहे थे।

- Advertisement -

मामला दरभंगा जिले के बहेड़ी थाने का है, जहां बीते 14 मार्च 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) वार्षिक निरीक्षण के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने थाने के हरेक पहलू की बारीकी से पड़ताल की। इस पुलिस जांच में जो कुछ सामने आया, वह पुलिस के कामकाज पर गंभीर सवाल खड़े करता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। निरीक्षण के दौरान SSP ने पाया कि आगंतुक पंजी, पासपोर्ट पंजी, आरटीआई पंजी से लेकर लूट और डकैती पंजी तक संधारित ही नहीं किए गए थे।

- Advertisement -

Darbhanga News: बहेड़ी थाने के काम-काज में मिली भारी गड़बड़ी, निरीक्षण में SSP जगुनाथ रेड्डी का पारा चढ़ा, कई रजिस्टर गायब, SHO से शो कॉज!

- Advertisement -

Darbhanga News: थाने के काम-काज में मिली भारी गड़बड़ी

निरीक्षण में यह बात सामने आई कि थाने का मालखाना पंजी भी जून 2025 के बाद से अपडेट नहीं किया गया था। इसी तरह, लोकशिकायत पंजी और PC रजिस्टर की भी स्थिति बेहद खराब मिली। इस घोर लापरवाही पर एसएसपी ने तत्काल कार्रवाई करते हुए लोकशिकायत पंजी के प्रभारी पुलिस अवर निरीक्षक फहीम खान और PC रजिस्टर के प्रभारी रौशन कुमार से स्पष्टीकरण तलब किया है।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में उज्ज्वला की चमक धुएं में खो गई... चूल्हे की धुआं और LPG Cylinder Shortage ने बढ़ाई लोगों की मुश्किलें, पढ़िए.. लंबी कतार -मचा हाहाकार

सबसे बड़ी गाज थानाध्यक्ष पर गिरी। थाने में रजिस्टरों की ऐसी लचर स्थिति और उसकी समीक्षा नहीं करने के आरोप में बहेड़ी थानाध्यक्ष से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस पूरी कार्रवाई से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। यह निरीक्षण पुलिसिंग को और अधिक जवाबदेह बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

SSP ने दिए 5 दिनों के भीतर सबकुछ दुरुस्त करने के निर्देश

वरीय पुलिस अधीक्षक ने बहेड़ी थानाध्यक्ष को सख्त हिदायत देते हुए अगले 5 दिनों के भीतर सभी पंजियों और रजिस्टरों को पूरी तरह से अपडेट करने का अल्टीमेटम दिया है। इसके साथ ही उन्होंने थाने में मौजूद सभी पुलिस पदाधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश भी दिए, ताकि भविष्य में ऐसी चूक न हो। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

  • लंबित कांडों का तत्काल प्रभाव से निष्पादन सुनिश्चित करें।
  • कांडों से जुड़े अपराधियों की अविलंब गिरफ्तारी की जाए।
  • क्षेत्र में विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहें।
  • समन, वारंट, कुर्की और इश्तिहार का तामिला निर्धारित समय-सीमा के अंदर पूरा करें।
  • थाना परिसर और हाजत की साफ-सफाई और सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए।
  • शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाएं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Electric Cooker: ₹499 में रसोई में क्रांति, LPG संकट का तोड़!

Electric Cooker: बढ़ती रसोई गैस की कीमतों और लगातार बढ़ती महंगाई के बीच, एक...

Jhanjharpur Railway Security: अब ‘तीसरी आंख’ की निगरानी में झंझारपुर जंक्शन, आधुनिक तकनीक से लैस होगा नियंत्रण केंद्र

Jhanjharpur Railway Security: अब झंझारपुर जंक्शन पर सिर्फ रेलें नहीं, बल्कि अपराधियों के मंसूबे...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें