अप्रैल,28,2024
spot_img

सुबह से बारिश क्या झमाझम हुई मर्माहत मधुबनी ने कहा, अभी ये हाल आगे क्या होगा रामा रे…

spot_img
spot_img
spot_img

मधुबनी, देशज टाइम्स ब्यूरो। मधुबनी में सुबह से हो रही बारिश के बाद शहर के तमाम मुहल्ले जलमग्न हो चुके हैं। लोगों का घर से भी निकलना मुश्किल हो गया है। शहर के दायरे में करीब 100 से अधिक लोगों के घरों में पानी प्रवेश करने को है।

चारों ओर त्राहिमाम मचा हुआ है। मानसून की पहली बारिश में ही नगर परिषद प्रशासन की पोल खुल गई है। शहर के बीएन झा कॉलोनी, तिरहुत कॉलोनी, आदर्श नगर कॉलोनी, संतु नगर, अयाची नगर, राम जानकी कॉलोनी, महिला कॉलेज रोड, चूड़ी बाजार सहित दो दर्जन मोहल्ले में जलजमाव की ऐसी स्थिति है, घर से भी बाहर निकलना मुश्किल है।

कई सड़कों की भी स्थिति बेहद खराब है। खासकर महिला कॉलेज रोड, बाटा चैक, चूड़ी बाजार आदि सड़कों पर पर करीब दो फीट से अधिक पानी लग गया है। आवागमन लगभग ठप है। इक्के-दुक्के बाहर सड़क पर दिख रहे हैं। कुछ वाहन पानी में फंसकर खराब भी हो चुके हैं। लोग किसी तरह मजबूरी में घर से निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar News| Begusarai Accident News| बीच सड़क पर तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत, दो बाइक सेंकेंड में बन गई आग का गोला, बीच सड़क पर जिंदा खाक हो गए तीन बाइक सवार

वही भौआरा के आसपास के कई मोहल्लों की स्थिति इतनी नारकीय है कि उसे शब्दों में बयां करना मुश्किल हो रहा है। बच्चे-बूढ़े घरों में कैद हो चुके हैं। लोगों को जरूरी सामान खरीदने में भी घर से निकलने में परेशानी हो रही है। राशन-पानी, दूध सहित अन्य जरूरी काम के लिए नहीं निकल रहे हैं।

वहीं, बारिश की वजह से शहर की करीब करीब 70 प्रतिशत दुकानें अभी तक बंद हैं। पानी थमने का नाम नहीं ले रहा अगर यही स्थिति बनी रही तो आने वाले समय में पूरा शहर पानी-पानी हो जाएगा। वहीं सदर अस्पताल भी पानी से नाकोदम हो चुका है। पूरे परिसर में चारों तरफ जलजमाव हो चुका है। जिस वजह से इमरजेंसी, आउटडोर सिविल सर्जन कार्यालय प्रसव कक्ष, ब्लड बैंक, डायलिसिस यूनिट, आईसीयू,यक्ष्मा केंद्र, दवा भंडार गृह, कालाजार वार्ड आदि में जाना मुश्किल हो चुका है।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Jayanagar News| Nepali Railway Station के Ticket Counter के पास लगी आग...फिर ये हुआ...? IRCON के Joint Deputy GM Vivek Nigam

हालांकि किसानों के लिए यह बारिश काफी बेहतर साबित हुई है किसानों ने अब तक एक हजार हेक्टेयर में धान की रोपनी कर ली है।

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें