
Nora Fatehi Controversy: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके सरके चुनर तेरी सरके’ अश्लील बोल और बोल्ड विजुअल्स के चलते बड़ा बवाल खड़ा कर गया है, जिसके बाद मेकर्स को यह गाना यूट्यूब से हटाना पड़ा है।
Nora Fatehi Controversy: ‘सरके सरके चुनर’ गाने पर मचे बवाल के बाद मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला, यूट्यूब से हटाया गाना!
Nora Fatehi Controversy: बॉलीवुड की डांसिंग क्वीन नोरा फतेही एक बार फिर विवादों में घिर गई हैं। उनकी आने वाली फिल्म ‘केडी: द डेविल’ का गाना ‘सरके सरके चुनर तेरी सरके’ अश्लील बोल और बोल्ड विजुअल्स के चलते बड़ा बवाल खड़ा कर गया है, जिसके बाद मेकर्स को यह गाना यूट्यूब से हटाना पड़ा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।
फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के इस गाने में नोरा फतेही और संजय दत्त ने अपने डांस मूव्स दिखाए थे, लेकिन गाने के बोल और नोरा की डांसिंग स्टाइल पर दर्शकों ने आपत्ति जताई थी। रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और लोगों ने इसे बेहद वल्गर करार देना शुरू कर दिया था।
Nora Fatehi Controversy: ‘सरके सरके चुनर’ पर क्यों हुआ बवाल?
गाने में नोरा फतेही लहंगा-चोली पहने दिख रही हैं और उनके डांस स्टेप्स में पल्लू गिराने जैसे सीन को लेकर विवाद गहरा गया। सोशल मीडिया यूजर्स ने मेकर्स पर अश्लीलता फैलाने का आरोप लगाया और इस गाने के Song Ban की मांग जोर पकड़ने लगी। देखते ही देखते यह मामला इतना बढ़ा कि दिल्ली हाई कोर्ट के वकील विनीत जिंदल ने सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को इस संबंध में शिकायत तक भेज दी। उन्होंने अपनी शिकायत में कथित अश्लील गाने पर रोक लगाने और उसे तुरंत हटाने की मांग की थी।
जनता के बढ़ते दबाव और कानूनी कार्रवाई की आशंका के बीच, आखिरकार मेकर्स को झुकना पड़ा। ‘सरके सरके चुनर तेरी सरके’ गाने का हिंदी वर्जन यूट्यूब से प्राइवेट कर दिया गया है। हालांकि, अन्य भाषाओं में इसके वीडियो अभी भी यूट्यूब पर उपलब्ध हैं। यह फैसला उन लोगों के लिए एक जीत है जो इस गाने पर Song Ban चाहते थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
गाने के लिरिसिस्ट ने मांगी माफ़ी
विवादों में घिरे इस गाने के लिरिसिस्ट रकीब आलम ने भी सफाई पेश की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और कहा कि गाने को लेकर जो भी विवाद है, उस पर वह कुछ कहना चाहते हैं। रकीब आलम ने स्पष्ट किया कि गाने के हर शब्द फिल्म के डायरेक्टर द्वारा लिखे गए हैं और यह ओरिजनल कन्नड़ लिरिक्स का सिर्फ अनुवाद है। उन्होंने सिर्फ ओरिजनल लिरिक्स को ट्रांसलेट किया था।
इसके बावजूद, रकीब आलम ने खेद व्यक्त करते हुए लिखा कि अगर गाने के लिरिक्स से किसी को भी ठेस पहुंची है तो वह उसके लिए माफी मांगते हैं। उनका इरादा किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। फिल्म का म्यूजिक अर्जुन जन्य ने कंपोज किया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।


