spot_img

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर शो पर लटकी तलवार, रणवीर सिंह के फैंस को झटका!

spot_img
- Advertisement -

Dhurandhar: The Revenge News: बॉलीवुड के बाजीराव रणवीर सिंह की मच-अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का इंतजार फैंस बड़ी बेसब्री से कर रहे हैं। फिल्म आज, 18 मार्च, बुधवार को प्रीमियर होने वाली थी, लेकिन अचानक एक बड़ी खबर ने फैंस की धड़कनें बढ़ा दी हैं। क्या रणवीर की फिल्म के प्रीमियर शो में होगी देरी?

- Advertisement -

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के प्रीमियर शो पर लटकी तलवार, रणवीर सिंह के फैंस को झटका!

रणवीर सिंह स्टारर और आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है। फिल्म के प्रीमियर के लिए रिकॉर्ड तोड़ एडवांस बुकिंग हुई थी और आज, 18 मार्च, बुधवार को इसका ग्रैंड प्रीमियर होने वाला था। लेकिन अब सामने आ रही रिपोर्ट्स फैंस की उम्मीदों पर पानी फेर सकती हैं, खासकर नॉर्थ अमेरिका में रहने वाले चाहने वालों के लिए।

- Advertisement -

‘धुरंधर: द रिवेंज’ के नॉर्थ अमेरिका प्रीमियर में हो सकती है देरी

दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स और ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, विदेशों में और कुछ अन्य जगहों पर फिल्म की प्रीमियर स्क्रीनिंग में ‘लास्ट-मिनट एडिट्स’ और कंटेंट डिलीवरी में हो रही समस्याओं के कारण देरी का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि, मेकर्स या थिएटर हाउस की तरफ से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन वेंकी बॉक्स ऑफिस की रिपोर्ट्स ने इस बात का दावा किया है कि नॉर्थ अमेरिका में आज के प्रीमियर शो पर इसका सीधा असर पड़ सकता है। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि आखिरी मिनट में एडिटिंग की वजह से अभी तक फिल्म के दूसरे हाफ का कंटेंट नहीं भेजा गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

रिपोर्ट में आगे यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन सिनेमाघरों में इलेक्ट्रॉनिक डिलीवरी सिस्टम लगे हैं, वे शायद अभी भी प्रीमियर शो दिखा पाएंगे, बशर्ते उन्हें फाइनल फाइलें समय पर मिल जाएं। पोस्ट में लिखा गया है, “इलेक्ट्रॉनिक लोकेशन पर प्रीमियर शो ठीक से हो जाने चाहिए, लेकिन हार्ड ड्राइव वाली लोकेशन पर शो रद्द होने की पूरी संभावना है, अगर कुछ घंटों के भीतर फाइलें नहीं मिलीं।” यह खबर उन फैंस के लिए चिंताजनक है जो आज ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पहला प्रीमियर शो देखने का प्लान बना रहे थे।

भारत में सही समय पर होंगे प्रीमियर

हालांकि, भारत में फिल्म के प्रीमियर को लेकर कोई परेशानी नहीं है। यहां सब कुछ तयशुदा कार्यक्रम के अनुसार चल रहा है और आज शाम 5 बजे से देश के सिनेमाघरों में फिल्म के शो शुरू होने वाले हैं। फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है और इसका रनटाइम लगभग 4 घंटे का है, जो दर्शकों के बीच कौतूहल पैदा कर रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इतनी लंबी अवधि की फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक कितना खींच पाती है। मनोरंजन जगत की चटपटी खबरों के लिए यहां क्लिक करें।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सेंसर बोर्ड (CBFC) को जमा किए गए फिल्म के वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 51 मिनट था, जिसमें CBFC ने लगभग 1.3 मिनट की और कटिंग की है। वहीं, फिल्म के विदेशी वर्जन का रनटाइम लगभग 3 घंटे 55 मिनट बताया जा रहा है। फिलहाल, फिल्म का हिंदी वर्जन बिना किसी खास रुकावट के रिलीज होने की उम्मीद है। इसके अलावा, फिल्म के तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम जैसी डब भाषाओं में भी रिलीज होने की संभावना है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Alwar Car Fire: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में लगी भीषण आग, 5 जिंदा जले, केवल हड्डियां मिलीं

Alwar Car Fire: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक ऐसा दर्दनाक हादसा हुआ है जिसने हर...

Bihar News: बिहार के निजी संस्थानों की स्क्रू टाइट, एक पंत दो काज… पढ़िए सरकार का नया पेंचकश @ऑटिज्म सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

बिहार कैबिनेट के फैसले: बिहार की नीतीश सरकार ने बुधवार को कई बड़े और...

Nalanda News: छत के सहारे घर में घुसे नकाबपोश, 20 मिनट तक महिला को बंधक बना लाखों की संपत्ति लूटी, इलाका सहमा

नालंदा लूट: बिहार के नालंदा जिले में बदमाशों ने एक बार फिर घर में...