मई,3,2024
spot_img

घनश्यामपुर के मध्य विद्यालय रसियारी में घुसा चार फीट पानी, कई गांवों पर मंडराया खतरा

spot_img
spot_img
spot_img

घनश्यामपुर, बिरौल देशज टाइम्स ब्यूरो। पिछले एक सप्ताह से रूक-रूक कर हो रही बारिश से घनश्यामपुर प्रखंड से गुजरने वाली कमला नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि हो रही है। इसके कारण कमला नदी के पूर्वी और पश्चिमी तटबंध को छू लिया है। इस तटबंध के कछार मे बसे लगभग आधा दर्जन गांव बाढ़ के चपेट में आ गया है।

साथ ही साथ ही रसियारी पुल के नीचे मध्य विद्यालय रसियारी में लगभग चार फीट पानी घुस गया है। हांलाकि इस विद्यालय में प्रति वर्ष बाढ़ का पानी घुस जाता है।

देशज टाइम्स को मिली जानकारी के अनुसार घनश्यामपुर प्रखंड क्षेत्र से गुजरने वाली कमला नदी के दोनों तटबंधों के कछार में बसे कनकी मुसहरी, घटहा मुसहरी, बुढ़ेव, कुमरौल,बाउर कामत टोल, रसियारी सहित गांव व टोला में सैकड़ों की संख्या में लोग बसे हुए हैं।

यह भी पढ़ें:  Madhubani News| Bisfi News| Gas Cylinder Blast में बच्ची की जिंदा मौत, घर खाक, कई लोग झुलसे, विरोध में अग्निशमक वाहन में तोड़फोड़

बाढ़ नियंत्रण विभाग के जेई अश्विनी कुमार ने देशज टाइम्स को बताया कि फिलहाल झंझारपुर में 50.85 लेवल में है जो खतरे के निशान से 1.65 पॉइंट 5.5 फीट नीचे है। जिस कारण नदी का जलस्तर नियंत्रण में है।

उन्होंने बताया कि दोनों तटबंध के कछार मे एवं इसके इर्द-गिर्द गांव व टोला में बाढ़ की आशंका बनी हुई है। लेकिन स्थिति सामान्य बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News| Murder In Chapra | मॉर्निंग वॉक पर निकले ITI संचालक की गोली मारकर हत्या, थाना से 100 मीटर की दूरी पर Early Morning Sensation

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें