back to top
⮜ शहर चुनें
मार्च, 22, 2026
spot_img

Darbhanga News: बिरौल में Bihar Diwas…6 प्रखंडों के स्कूली बच्चों, शिक्षकों और नागरिकों ने बनाया उत्सव को खास, प्रभात फेरी से गूंजी गलियां, जानें तीन दिन क्या होगा खास

spot_img
- Advertisement -

Bihar Diwas: बिहार के गौरवशाली इतिहास का जब जन्मदिन मन रहा हो, तो भला जश्न फीका कैसे रह सकता है? बिरौल की धरती भी इसी जश्न में सराबोर है, जहां रविवार की सुबह स्कूली बच्चों के नारों से एक नए उत्सव का आगाज हुआ। गौरवशाली बिहार के 114वें वर्षगांठ के अवसर पर बिरौल अनुमंडल में 22 से 24 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इसकी शुरुआत रविवार को छात्र-छात्राओं की शानदार प्रभात फेरी के साथ हुई, जिसमें अनुमंडल के 6 प्रखंडों के विभिन्न विद्यालयों के बच्चों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने बड़े उत्साह के साथ हिस्सा लिया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Weather: बेनीपुर में आसमानी आफत ने तोड़ी किसानों की कमर, खेतों में बिछ गई फसलें, अन्नदाता की आंखों में आंसू

Darbhanga News: बिरौल में Bihar Diwas...6 प्रखंडों के स्कूली बच्चों, शिक्षकों और नागरिकों ने बनाया उत्सव को खास, प्रभात फेरी से गूंजी गलियां, जानें तीन दिन क्या होगा खास

- Advertisement -

इस दौरान ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ जैसे नारों से पूरा वातावरण गुंजायमान हो गया। बच्चों के हाथों में शिक्षा, स्वच्छता, नशामुक्ति और सरकारी योजनाओं का संदेश देती तख्तियां और बैनर थे। अनुमंडल स्तर पर इस तरह के आयोजन को लेकर छात्र-छात्राओं और आम लोगों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1।

- Advertisement -

Bihar Diwas पर आयोजित होंगे कई रंगारंग कार्यक्रम

अनुमंडल कार्यालय द्वारा आयोजित ये सभी कार्यक्रम बिरौल प्रखंड स्थित उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय, अकबरपुर बिरौल में संपन्न होंगे। कार्यक्रम की रूपरेखा के अनुसार, रविवार शाम को विभिन्न विद्यालयों में दीपोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद 23 मार्च को दिन के 11 बजे से कई प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। इन प्रतियोगिताओं को तीन वर्गों (कक्षा 1 से 5, 6 से 8 और 9 से 12) में बांटा गया है, जिनमें शामिल हैं:

  • पेंटिंग प्रतियोगिता
  • वाद-विवाद प्रतियोगिता
  • क्विज एवं गणित ओलंपियाड
  • मॉडल प्रदर्शनी
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: दरभंगा में 'विधायक मुरारी मोहन झा ' के लेटरहेड पर फर्जीवाड़ा, पढ़िए नकली हस्ताक्षर और पत्र, जानें पूरा मामला, FIR

कार्यक्रम के अंतिम दिन, 24 मार्च को बिहार की भाषा, परंपरा और पर्व-त्योहार पर आधारित एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित भी किया जाएगा। प्रशासन ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

‘बिहार का गौरव’ है यह आयोजन: SDO

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी श्री शशांक राज ने कहा कि यह दिन हमारी पहचान, गौरव और विकास का प्रतीक है, जिसमें सभी की भागीदारी आवश्यक है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने आगे कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को प्रेरित करते हैं और समाज में एकता व सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। पूरे अनुमंडल में इस Bihar Diwas को लेकर उत्सव एवं उल्लास का माहौल बना हुआ है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

₹485 में BSNL दे रहा बंपर डेटा और लंबी वैलिडिटी का फायदा

BSNL Prepaid Plan: भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए...

Darbhanga News: NH-27 पर पूर्णिया और अररिया से पटना जा रही दो बसों में भीषण टक्कर, डंपर की एक गलती से मची चीख-पुकार, 10...

Darbhanga News: नेशनल हाईवे-27 पर रविवार की शाम उस वक़्त चीख-पुकार मच गई, जब...

Darbhanga News: दरभंगा में ‘विधायक मुरारी मोहन झा ‘ के लेटरहेड पर फर्जीवाड़ा, पढ़िए नकली हस्ताक्षर और पत्र, जानें पूरा मामला, FIR

Darbhanga News: सत्ता के गलियारों में सेंधमारी, अब जालसाजों की हिमाकत इतनी बढ़ गई...
error: कॉपी नहीं, शेयर करें