spot_img

Darbhanga News: जब जजों की विदाई में छलक आए आंसू, बोले- Benipur का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा

spot_img
- Advertisement -

Benipur News: अदालत की दहलीज पर इंसाफ की कलम चलाने वाले जब विदा होते हैं, तो माहौल भावुक हो ही जाता है। कुछ ऐसा ही नजारा बेनीपुर में देखने को मिला, जहां अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति युवा प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक समारोह में तीन स्थानांतरित न्यायिक पदाधिकारियों को भावभीनी विदाई दी गई। अधिवक्ता संघ भवन में आयोजित इस विदाई सह सम्मान समारोह की अध्यक्षता अधिवक्ता कृष्ण कुमार झा ने की, जबकि मंच का संचालन महासचिव अधिवक्ता सुशील कुमार चौधरी ने किया।

- Advertisement -

Benipur News: बेनीपुर का कार्यकाल हमेशा अविस्मरणीय रहेगा

इस भावुक अवसर पर स्थानांतरित अपर सत्र न्यायाधीश माधवेंद्र सिंह ने कहा कि बेनीपुर में उनका कार्यकाल हमेशा अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने कहा, “यहां के बार से मिला सहयोग अद्भुत था, जो हमेशा याद रखने योग्य रहेगा।” भावुक स्वर में उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने अपने न्यायिक कार्य को पूरी ईमानदारी से निभाने का हर संभव प्रयास किया और इसमें अधिवक्ताओं का सराहनीय सहयोग मिला। यहां के लोगों से मिला प्यार हमेशा याद रहेगा। वहीं, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी संगीता रानी ने अपने कार्यकाल को संतोषजनक बताते हुए कहा कि उन्होंने सिविल वादों के निष्पादन पर विशेष ध्यान दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने कहा, “मेरा स्पष्ट मानना है कि एक सिविल वाद से चार क्रिमिनल वाद पैदा होते हैं, इसीलिए मैंने सिविल वादों को प्राथमिकता दी, जिसमें सभी अधिवक्ताओं का भरपूर सहयोग मिला।”

- Advertisement -

Benipur News: बार और बेंच के समन्वय की हुई प्रशंसा

समारोह में अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी अनुराग तिवारी ने बेनीपुर के बार एवं बेंच की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा, “जब मेरा यहां स्थानांतरण हुआ तो कुछ लोगों ने मेरे मन में कई तरह की आशंकाएं पैदा की थीं, लेकिन यहां आने के बाद माहौल ठीक इसके विपरीत मिला। हर व्यक्ति सहयोगी के रूप में मिला और काम करने में बहुत आनंद आया।” वर्तमान अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश ऋषि गुप्ता ने स्थानांतरित अधिकारियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे कामना करते हैं कि हर किसी को ऐसे सहयोगी मिलें। उन्होंने कहा कि यहां बार और बेंच का समन्वय काफी अच्छा है, जिससे मामलों के निष्पादन में काफी सहूलियत हो रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: विकास की राह पर कमतौल-अहियारी नगर पंचायत, एक अरब नौ करोड़ का बजट पारित

कनिष्ठों ने सीखा, वरिष्ठों ने दी शुभकामनाएं

इस अवसर पर मुंसिफ सह न्यायिक दंडाधिकारी रोहित गुप्ता ने अपने वरिष्ठों का अभिवादन करते हुए कहा कि उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला और वे हमेशा एक अच्छे मार्गदर्शक के रूप में रहे। उन्होंने सभी के स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रामचंद्र यादव ने भी स्थानांतरित पदाधिकारियों को कर्तव्य पथ पर अग्रसर रहने की शुभकामना दी। कार्यक्रम के आयोजक और युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के महासचिव सुशील कुमार चौधरी ने कहा कि ये सभी न्यायिक पदाधिकारी ईमानदार, कर्तव्यनिष्ठ और जनता के प्रति समर्पित रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का N0.1। उन्होंने उम्मीद जताई कि ये जहां भी जाएंगे, एक नई मिसाल कायम करेंगे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। कार्यक्रम के अंत में एपीपी श्रीमती पूनम झा, ज्योति कुमारी, सुशील चौधरी समेत अन्य अधिवक्ताओं ने स्थानांतरित पदाधिकारियों को अंग वस्त्र और पाग चादर से सम्मानित किया। इस मौके पर अधिवक्ता भोला ठाकुर, गोविंद झा, वीरेंद्र यादव, विनोद मिश्र, रविंदर चौधरी, नवाज अहमद खान, सुमन साहू, हरे कृष्ण देव, और प्रवीण सिंह समेत दर्जनों अधिवक्ता मौजूद थे।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7: अब मिल रही है बंपर छूट, बैंक और एक्सचेंज ऑफर से बनाएं और सस्ता!

**सैमसंग गैलेक्सी Z फ्लिप 7**: अब मिल रही है बंपर छूट, बैंक और एक्सचेंज...

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीत पहले गेंदबाजी चुनी, चेन्नई की नज़रें बड़े स्कोर पर

IPL 2026: क्रिकेट प्रेमियों, तैयार हो जाइए रोमांचक मुकाबलों के लिए! इंडियन प्रीमियर लीग...

Bhagalpur News: SDM कार्यालय में 70 हजार की घूसखोरी! निगरानी ने क्लर्क और स्टेनो को रंगे हाथ दबोचा, मचा हड़कंप

Bhagalpur News: भ्रष्टाचार की दीमक सरकारी कुर्सियों को कैसे खोखला कर रही है, इसकी...