
Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर हमला तेज कर दिया है। केरल में दिए गए उनके ‘बिहार को गरीब राज्य’ वाले बयान पर मचे सियासी घमासान के बाद, अब उन्होंने आंकड़े जारी कर मुख्यमंत्री और दोनों डिप्टी सीएम को खुली बहस की चुनौती दी है। तेजस्वी ने बताया कि 21 साल की एनडीए और 12 साल की डबल इंजन सरकार में बिहार विकास के हर पैमाने पर सबसे नीचे क्यों है?
तेजस्वी यादव का NDA पर सीधा हमला
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर तेजस्वी यादव ने लिखा,
“21 वर्षों की NDA सरकार और 12 वर्षों की डबल इंजन सरकार के कर कमलों से, विगत दो दशकों से शिक्षा, रोजगार, आय, औद्योगिक विकास, उत्पादन, निवेश, स्वास्थ्य सेवा, सुविधा और पोषण से लेकर अधिकांश सामाजिक, मानवीय और आर्थिक संकेतकों में बिहार सबसे निचले पायदान पर है।”
उन्होंने आगे कहा कि बिहार को सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य बताने पर भ्रष्ट शासकों को अपमान लगता है, क्योंकि यह उनके सफेद झूठ और अपार असफलता का पर्दाफाश करता है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह स्थिति 21 वर्षों से बनी हुई है, लेकिन सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए विपक्ष पर दोषारोपण करती है और बिहार का विकास बाधित करती है।
आंकड़ों पर घमासान: Bihar Politics में तेजस्वी की चुनौती
तेजस्वी ने मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों को चुनौती देते हुए कहा,
‘अगर उनमें नैतिक साहस और योग्यता है, तो बिहार की प्रगति व बेहतरी के लिए इस यथार्थ और सरकार के अपने ही आंकड़ों व तथ्यों पर मुझसे जब चाहें, जहां चाहें, जैसे चाहें सार्वजनिक बहस कर सकते हैं।’
उन्होंने जोर दिया कि जब तक समस्या को चिन्हित कर उसका समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक असफलता छिपाने के लिए चुनावी वादों और आयोगों पर दोषारोपण होता रहेगा। उन्होंने आंख-कान और दिमाग खोलकर इन तथ्यों पर गौर फरमाने की बात कही:
- देश में सबसे कम साक्षरता दर बिहार में है।
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति आय बिहार की है।
- देश में सबसे कम किसानों की आय बिहार की है।
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति निवेश बिहार में है।
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति उपभोग बिहार में है।
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति ग्रामीण आय बिहार में है।
- देश में सबसे कम प्रति व्यक्ति बिजली खपत बिहार में है।
- देश में सबसे अधिक अपराध बिहार में है।
- देश में सबसे अधिक गरीबी बिहार में है।
- देश में सबसे अधिक पलायन बिहार से है।
- देश में सबसे अधिक बेरोज़गारी बिहार में है।
- देश में सबसे अधिक हिंसक अपराध और अपहरण बिहार में है।
- भारत के 50 सबसे प्रदूषित शहरों में सबसे अधिक शहर बिहार के हैं।
- देश में सबसे अधिक ग्रामीण युवा बेरोज़गार बिहार से हैं।
- सबसे अधिक शहरी बेरोज़गार युवा भी बिहार के ही हैं।
- सबसे अधिक School Drop Out Rate बिहार में है।
- सबसे ख़राब Pupil-Teacher Ratio बिहार का है।
- देश में सबसे कम गुणवत्तापूर्ण शिक्षा बिहार में है।
- प्रति एक लाख आबादी पर सबसे कम कॉलेज बिहार में हैं।
- देश में सबसे कम CDR (Credit Deposit Ratio) साख-जमा अनुपात बिहार का है।
- KCC Loan के अन्तर्गत किसानों को देश में सबसे कम कृषि ऋण बिहार में मिलता है।
- नीति आयोग के सतत्त विकास के लक्ष्य और विकास के तमाम सूचकांकों में बिहार सबसे नीचे है।
- देश में सबसे अधिक “Underweight” (कम वजन के) बच्चे बिहार में हैं।
- देश में सबसे अधिक बच्चे “Stunted” यानि बौने बिहार के हैं।
- देश में सबसे अधिक Anaemic यानि खून की कमी से पीड़ित महिलाएं बिहार में हैं।
- Multi dimensional poverty सबसे अधिक बिहार में है।
- देश में सबसे अधिक डॉक्टरों के पद बिहार में रिक्त हैं। लगभग 58% पद रिक्त है।
- देश में सबसे अधिक झोपड़ी में रहने वाले लोग बिहार के हैं। बिहार की 14% आबादी झोपड़ी में रहती है।
- आधुनिक सुविधाओं और सेवाओं में देश में सबसे पीछे बिहार है।
- स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं में देश में सबसे पीछे बिहार है।
- औद्योगीकरण, औद्योगिक विकास-उत्पादन व निवेश में बिहार सबसे फिसड्डी है।
21 साल के शासन पर गंभीर सवाल
इन गंभीर आंकड़ों पर मनन करते हुए, तेजस्वी ने सवाल उठाया कि 21 वर्षों के शासन के बाद भी बिहार का विकास इन सभी संकेतकों में राष्ट्रीय औसत से इतना कम क्यों है? उन्होंने कहा कि जब तक समस्या को चिन्हित कर उसका समाधान नहीं किया जाएगा, तब तक अपनी असफलता छुपाने के लिए हर बार ऐसे ही चुनावों में चुनाव आयोग जैसी संस्था, भ्रष्ट अधिकारियों की चौकड़ी, सरकारी तंत्र का दुरुपयोग और मदद, 10 हज़ार नगद और 1 करोड़ नौकरी व हर महिला को 2 लाख रुपए बांटने जैसे सफेद झूठ बोलने पड़ेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इन आंकड़ों से साफ है कि Bihar Politics में आगामी समय में विकास और डेटा पर बहस और तेज होगी। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






