spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में बंपर ‘जॉब कैम्प’: 120 पदों पर सीधी भर्ती, जानें तारीख, योग्यता और सैलरी

spot_img
- Advertisement -

जॉब कैम्प: बिहार में रोजगार के अवसर तलाश रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है! दरभंगा में दो बड़े ‘जॉब कैम्प’ का आयोजन किया जा रहा है, जहां कुल 120 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार सरकार पटना के तत्वावधान में अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा द्वारा 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को यह विशेष पहल की जा रही है।

- Advertisement -

पहला ‘जॉब कैम्प’ इमारत मोजिबिया ITI, महदौली किलाघाट, दरभंगा में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक Quess Corp LTD द्वारा लगाया जाएगा। इसमें ट्रेनी, लीड प्रो-ऑपरेटर, क्वालिटी चेकर और असेंबलर (टाटा मोटर्स, टाटा ऑटो कॉम्प, MRF टायर्स, विस्ट्रॉन) जैसे 100 पदों पर भर्ती होगी। इन पदों के लिए 10वीं, 12वीं, BE, BTech, डिप्लोमा या ITI (किसी भी ट्रेड) उत्तीर्ण पुरुष अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु 18 से 28 वर्ष के बीच होनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा 15,000 से 19,719 रुपये (CTC) प्रति माह वेतन के साथ मुफ्त मेडिकल, कैंटीन और ओवरटाइम की सुविधा मिलेगी। नियोक्ताओं द्वारा चयनित उम्मीदवारों को गुजरात और बैंगलोर में रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Quess Corp LTD ‘जॉब कैम्प’: योग्यता और वेतन

इस ‘जॉब कैम्प’ में भाग लेने के इच्छुक अभ्यर्थियों को नियोजनालय में निबंधन कराना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर खुद से या नियोजनालय में आकर निबंधन करवा सकते हैं। साक्षात्कार के लिए आते समय अपना बायो-डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga Robbery: दरभंगा प्रेम ज्वेलर्स से करोड़ों की लूट, प्रोपराइटर मनोज ठाकुर ने पुलिस को क्या बताया... कैसे कोने में बैठाया, ताला जड़ा और फरार होने की पूरी वारदात! पढ़िए

Svatantra Microfin Pvt. Ltd. में सीधी भर्ती

इसी कड़ी में, 15 अप्रैल 2026 (बुधवार) को BSDC (KYP सेंटर) बहादुरपुर प्रखंड परिसर में Svatantra Microfin Pvt. Ltd. द्वारा भी एक ‘जॉब कैम्प’ का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प भी सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। इसमें SFO के 20 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसके लिए 10वीं + 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। आयु सीमा 18 से 30 वर्ष निर्धारित है। कंपनी चयनित अभ्यर्थियों को 12,500 रुपये प्रति माह वेतन के साथ मुफ्त पीएफ, ईएसआई और इंसेंटिव प्रदान करेगी। चयनित अभ्यर्थियों को पूरे बिहार में नौकरी दी जाएगी। इस नौकरी के लिए दोपहिया वाहन और ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

इन पदों में रुचि रखने वाले अभ्यर्थियों के लिए भी नियोजनालय निबंधन अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी NCS पोर्टल (www.ncs.gov.in) पर या नियोजनालय में आकर पंजीकरण करवा सकते हैं। साक्षात्कार के दौरान बायो-डाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, 5 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड और अन्य प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति साथ लाना न भूलें। इन दोनों ही जॉब कैम्प में भाग लेना पूर्णतः निःशुल्क है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...