spot_img

Darbhanga में Domestic Violence, ससुराल वालों पर जबरन गर्भपात व मारपीट का आरोप

spot_img
- Advertisement -

Domestic Violence: दरभंगा के जाले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। कतरौल गांव में एक विवाहिता को उसके पति और ससुराल वालों ने बेरहमी से पीटा, यहां तक कि गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात भी करा दिया। पीड़िता किसी तरह थाना पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

कतरौल-वसंत पंचायत के कतरौल गांव निवासी फूलबाबू की पत्नी साइस्ता परवीन ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि उनका निकाह वर्ष 2019 में हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद ही उन्हें ससुराल में घरेलू हिंसा का सामना करना पड़ा। साइस्ता के अनुसार, गर्भवती होने पर उनके पति फूलबाबू और सास असगरी खातून ने जबरन दवा खिलाकर उनका गर्भपात करा दिया। यह स्पष्ट रूप से महिला उत्पीड़न का मामला है। इस घटना के बाद से लगातार उनके साथ मारपीट और मानसिक प्रताड़ना की जा रही थी।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  ‘ निपटा लें सारा काम ’, Darbhanga में 6 घंटे रहेगा ‘ ब्लैकआउट ’, जानिए कब - कहां और क्यों?

ससुराल वालों पर Domestic Violence का आरोप

पीड़िता साइस्ता परवीन ने आरोप लगाया है कि घर के सारे काम करने के बावजूद उन्हें बात-बात पर पीटा जाता था। बीते 22 मार्च को भी सास, पति, ननद शमा खातून, खुशबू खातून और देवर मो. आशिक व जुगनू खातून ने मिलकर लाठी-डंडों से मारपीट की और उन्हें घर में बंद कर दिया। कई दिनों तक उन्हें भूखा-प्यासा रखकर पीटा गया। किसी तरह मौका पाकर वह घर से निकलकर जाले थाना पहुंचीं और थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल को पूरी घटना की जानकारी दी। यह मामला महिला उत्पीड़न की गंभीर प्रकृति को दर्शाता है। पुलिस ने तत्काल पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और घायल साइस्ता परवीन का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में कराया जा रहा है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस ने इस मामले में पति फूलबाबू, सास असगरी खातून, ननद शमा खातून, खुशबू खातून, देवर मो. आशिक व जुगनू खातून समेत छह लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। जाले पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News : मधुबनी में रोका और बाजार जा रहे युवक को दिनदहाड़े मार दी ताबड़तोड़ गोली

Madhubani Firing: बिहार के मधुबनी जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई...

Darbhanga News: दरभंगा में बड़ी लूट के बाद Bihar STF का ऑपरेशन नारायण चौक, पढ़िए मिनट टू मिनट एनकाउंटर का किस्सा!

बिहार एसटीएफ एक्शन: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने मोर्चा...

Bihar Politics: हलचल मचाने की तैयारी में Bihar BJP, गैर-राजनीतिक परिवारों के युवाओं पर फोकस, संजय सरावगी ने दिया 7 दिनों का बड़ा टास्क

बिहार बीजेपी: बिहार की सियासत में हलचल मचाने की तैयारी में है बीजेपी। पार्टी...