
ऑनर किलिंग: बिहार के गोपालगंज जिले से एक दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक पिता ने अपनी बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं। गुस्से में आग बबूला पिता ने टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की जान ले ली।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, यह वीभत्स घटना गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र की है। जहां कटेया थाना क्षेत्र में पिता जनार्दन कमकर ने अपनी 22 वर्षीय बेटी मोनिका कुमारी की हत्या कर दी। बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने लोहे की रॉड और टेबल पंखा से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बेटी का किसी से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसकी जानकारी पिता को हो गई थी। पिता ने कई बार बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन बेटी ने उनकी बात नहीं मानी। इसी बात को लेकर पिता और बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। घटना वाले दिन भी दोनों के बीच इसी मुद्दे पर कहासुनी हुई। गुस्से में आकर पिता ने घर में रखे एक टेबल फैन को उठाया और उसी से बेटी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। बेटी को इतनी बुरी तरह पीटा गया कि उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार: ऑनर किलिंग का मामला
बेटी की मौत के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पड़ोसियों और स्थानीय लोगों से सूचना मिलने के बाद कटेया थाना पुलिस हरकत में आई। पुलिस निरीक्षक अभिषेक कुमार और थानाध्यक्ष अवधेश कुमार के नेतृत्व में एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची। इस क्रूर ऑनर किलिंग की घटना ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घटनास्थल से हत्या में इस्तेमाल किया गया टेबल फैन भी जब्त कर लिया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। इस घटना ने पूरे कटेया और आसपास के गोपालगंज जिले को झकझोर कर रख दिया है। पुलिस मामले की विस्तृत जांच कर रही है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/







