spot_img

Bihar New Government: सुनिये, कहते सुनते बातों बातों में हो जाएगा अब बिहार में नई सरकार, नया CM?

spot_img
- Advertisement -

Bihar New Government: बिहार की सियासत में एक बार फिर गर्माहट बढ़ गई है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ लेने के बाद राज्य में नई सरकार के गठन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं. दिल्ली में आज बीजेपी की कोर कमेटी की हाई-लेवल बैठक होने वाली है, जिसमें अगले मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के स्वरूप पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी.

- Advertisement -

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गुरुवार को ही पटना से दिल्ली पहुंचे, जहां आज वे राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे. दिल्ली पहुंचने पर उन्होंने कहा भी था कि अब वे दिल्ली में रहकर ही काम करेंगे. उनके राज्यसभा सांसद बनने के बाद यह संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह में वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं.

- Advertisement -

बीजेपी की हाई-लेवल बैठक: नए सीएम पर मंथन

Nitish Kumar के शपथ ग्रहण के बाद बिहार के सियासी भविष्य को लेकर बीजेपी की एक अहम बैठक दिल्ली में होने वाली है. इस हाई-लेवल बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और कोर ग्रुप के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक, इस बैठक का मुख्य एजेंडा बिहार में Bihar New Government के गठन और संभावित सीएम के नाम पर चर्चा करना है. उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा भी गुरुवार को ही दिल्ली पहुंचे हैं और वे इस बैठक में शामिल होंगे. इससे पहले, वे राज्यसभा में मुख्यमंत्री Nitish Kumar और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के शपथ ग्रहण समारोह में भी उपस्थित रहेंगे.

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Railway News: खुलेंगे समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी, जयनगर, मुजफ्फरपुर, मोतिहारी, रक्सौल, सीतामढ़ी, सहरसा, सुपौल, मधेपुरा में रेलवे फूड आउटलेट्स, स्टेशनों पर मिलेंगे KFC-McDonald's जैसे ब्रांड, एयरपोर्ट जैसी होगी सुविधा

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बिहार में नई सरकार को लेकर हलचल तेज है और कयास लगाए जा रहे हैं कि भाजपा और जदयू के बीच सत्ता का नया समीकरण बन रहा है.

Bihar New Government: कैसा होगा नई सरकार का स्वरूप?

बिहार में नई सरकार के स्वरूप को लेकर सियासी गलियारों में कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. संभावना है कि मुख्यमंत्री का पद भाजपा को मिल सकता है, जबकि जदयू को दो उपमुख्यमंत्री पद दिए जा सकते हैं. इन उपमुख्यमंत्रियों में एक पद निशांत कुमार को मिलने की उम्मीद है, वहीं दूसरा उपमुख्यमंत्री पद किसी वरिष्ठ जदयू नेता को दिया जा सकता है. इसके अलावा, गृह विभाग की जिम्मेदारी भी जदयू के कोटे में आ सकती है. मंत्रिमंडल के गठन की बात करें तो, भाजपा और जदयू दोनों कोटे से लगभग 16-16 मंत्री बनाए जा सकते हैं. सहयोगी दल लोजपा (रामविलास) को दो मंत्री पद, जबकि हम और रालोमो को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है. साथ ही, विधानसभा अध्यक्ष और विधान परिषद के सभापति के पदों में भी बराबर की हिस्सेदारी होने की संभावना है.

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Bomb Threat:’इस्लामी शुक्रवार क्राइस्ट’ का आया E-mail…13 IED-RDX से बिहार विधानसभा और पटना कोर्ट को उड़ाने की धमकी

Bihar Bomb Threat: बिहार में एक सनसनीखेज घटना ने सुरक्षा एजेंसियों को सकते में...

Nitish Kumar Rajya Sabha: नीतीश कुमार ने ली राज्यसभा की शपथ, बिहार से दिल्ली तक हलचल, बदलेंगे सियासी समीकरण?

Nitish Kumar Rajya Sabha: क्या नीतीश कुमार अब दिल्ली की सियासत में अपनी नई...