spot_img

Bihar News CM: बिहार नई सरकार: नीतीश के इस्तीफे, बीजेपी CM की राह और मंत्रिमंडल पर बड़ा अपडेट, पढ़िए सम्राट चौधरी के आवास पर क्या चल रहा है!

spot_img
- Advertisement -

बिहार नई सरकार: बिहार की सियासत में भूचाल आ चुका है और सबकी निगाहें अब इस बात पर टिकी हैं कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब आगे क्या होगा। नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेजी पर है, जिसमें बीजेपी का मुख्यमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है। जानिए शपथ ग्रहण से लेकर मंत्रियों तक का हर ताजा अपडेट।

- Advertisement -

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आवास पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी पहुंचे। उनसे कुछ देर पहले जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी मिले थे। तीनों के बीच करीब 40 मिनट तक महत्वपूर्ण बातें हुईं। नई सरकार के गठन को लेकर एनडीए नेताओं की बैठकों का दौर लगातार जारी है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

नई सरकार के गठन की प्रक्रिया और बीजेपी का अगला CM

बिहार में भाजपा के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन सरकार के गठन की प्रक्रिया मौजूदा सीएम नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के बाद शुरू होगी। इसमें भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव से लेकर सदन में नई सरकार का बहुमत साबित करना शामिल है। मुख्यमंत्री पद के लिए कई नाम चर्चा में हैं, जिनमें प्रमुख हैं:

- Advertisement -
  • सम्राट चौधरी (वर्तमान विधायक दल के नेता और डिप्टी सीएम)
  • नित्यानंद राय (केंद्रीय मंत्री)
  • रेणु देवी (पूर्व डिप्टी सीएम)
  • दिलीप जायसवाल (मंत्री)
  • संजय जायसवाल (सांसद)
  • जनक राम (विधान पार्षद)
  • संजीव चौरसिया (विधायक)
यह भी पढ़ें:  Bihar News CM: बिहार में नई सरकार, 14 से 15 अप्रैल के बीच बड़ा सियासी फेरबदल, Patna में PM Modi की एंट्री! जानिए 11 पॉइंट में

भाजपा इनमें से किसी को चुनकर या इन सारे नामों को दरकिनार कर चौंका भी सकती है, जैसा कि उसके मुख्यमंत्री चुनने के बीते कुछ उदाहरणों में देखा गया है।

जदयू के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा है कि अभी मंत्रिमंडल को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई है। इससे संकेत मिलता है कि गठबंधन के 5 दलों से मंत्रियों का सारा पद तुरंत नहीं भरा जाएगा। नए मुख्यमंत्री के साथ सीमित संख्या में प्रमुख नेता ही शपथ लेंगे। बिहार नई सरकार का गठन नीतीश कुमार का इस्तीफा सौंपने के बाद होना है। जदयू ने भी अपने सभी विधायकों को पटना बुलाया है और 14 और 15 अप्रैल को राजधानी में रहने को कहा है। भाजपा ने भी अपने उन विधायकों को पश्चिम बंगाल से पटना लौटने के निर्देश दिए हैं, जो चुनाव प्रचार में लगे थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

मंत्रिमंडल विस्तार और शपथ ग्रहण की तैयारी

भाजपा के नेतृत्व में बनने वाली एनडीए की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में नए मुख्यमंत्री के साथ घटक दलों के गिने-चुने नेता ही मंत्री पद की शपथ लेंगे। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 14 अप्रैल की सुबह 11 बजे अपने कैबिनेट की आखिरी बैठक बुलाई है। इस बैठक के बाद वो सीएम पद से इस्तीफ़ा देने राजभवन जाएंगे। नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 अप्रैल को लोक भवन में संभावित है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री के अलावा कुछ वरिष्ठ मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कुछ दिनों के बाद मंत्रिमंडल विस्तार में बाकी मंत्री शपथ लेंगे। बिहार नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन जैसे बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आना तय हुआ है या नहीं, इसको लेकर अभी कुछ स्पष्ट नहीं है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

एनडीए घटक दलों की बैठकें और पर्यवेक्षक शिवराज सिंह चौहान

बिहार में एनडीए विधायक दल का नया नेता चुनने से पहले 14 अप्रैल को एनडीए के सारे घटक दलों के विधायक दल की बैठक होगी। भाजपा, जदयू, लोजपा-आर, हम और रालोमो के विधायक भी अपने-अपने दल का सदन का नेता दोबारा या फिर से चुनेंगे। सभी दल मिलकर एनडीए विधायक दल का नेता यानी नया मुख्यमंत्री चुनेंगे। भाजपा विधायक दल के नेता का चुनाव कराने के लिए पर्यवेक्षक बने शिवराज सिंह चौहान 14 अप्रैल को पटना आएंगे। उनकी मौजूदगी में बैठक में नेता के नाम की घोषणा होगी।

यह भी पढ़ें:  Bhagalpur News: बांका में Fake Teachers, 10 'फर्जी गुरुओं' पर FIR, निगरानी ने कई को दबोचा, मचा हड़कंप!

बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता और उप-नेता सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहले से हैं। ऐसे में नए नेता का चुनाव औपचारिकता है या सच में कोई नया नेता चुना जाना है, यह सस्पेंस बना हुआ है। सम्राट चौधरी ने सुचारू चुनाव का भरोसा दिया है, जो खुद सीएम की रेस में सबसे आगे चल रहे हैं। शिवराज सिंह चौहान और नीतीश कुमार के बीच कुछ राजनीतिक समानता है। दोनों ओबीसी हैं और महिलाओं के बीच खासे लोकप्रिय हैं। बीजेपी के नेतृत्व में बनने जा रही एनडीए सरकार में मौजूदा व्यवस्था की तरह जदयू के दो डिप्टी सीएम बनने की चर्चा है। अटकलें विजय कुमार चौधरी और निशांत कुमार के नाम की हैं, लेकिन निशांत का अभी पार्टी को समझने-समझाने में समय देना या सरकार में शामिल होना स्पष्ट नहीं है।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar CM News: नीतीश के पाले में गेंद, CM आवास पर हाईवोल्टेज मीटिंग का अथ CM कथा… जिसके सिर Nitish का हाथ, उसी के...

बिहार सरकार गठन: बिहार में इन दिनों सियासी पारा आसमान छू रहा है। नई...

Vaishali News: लालगंज हादसे में युवक की मौत, लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग पर लाश रखकर लोगों का बवाल!

सड़क दुर्घटना: बिहार के वैशाली जिले में सड़क पर खून बहा, न्याय की आस...

Bihar New Government: बिहार में नई सरकार, नया CM… बढ़िया है… BJP की हाई-प्रोफाइल बैठक आज, मामा खोलेंगे भांजे की किस्मत!

Bihar New Government: बिहार में अगले सियासी दांवपेंच का केंद्र आज पटना बनने वाला...

Bihar Politics: तेजस्वी का Nitish पर बड़ा कटाक्ष ’26 से 30, नहीं रहे नीतीश’, पढ़िए… ’10 हज़रिया जबरन छुट्टी’

Bihar Politics: बिहार की सियासत में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार...