spot_img

Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी के Bihar CM बनते ही एक्शन मोड, सरकारी वेबसाइटों पर दिखा ‘बड़ा बदलाव’

spot_img
- Advertisement -

Samrat Chaudhary: बिहार में सत्ता परिवर्तन का संदेश कितनी तेजी से दिया जा सकता है, इसकी बानगी पटना में देखने को मिली। नए मुख्यमंत्री की शपथ के साथ ही सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऐसा बदलाव दिखा कि हर कोई हैरान रह गया। कुछ ही घंटों में पूर्व मुख्यमंत्री की जगह नए मुख्यमंत्री की तस्वीर हर जगह नजर आने लगी।

- Advertisement -

पटना। बिहार में सत्ता बदलते ही प्रशासनिक तंत्र में जबरदस्त तेजी देखी गई। नए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के शपथ लेते ही सरकार के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बड़ा बदलाव नजर आया। राज्य सरकार की मुख्य वेबसाइट से लेकर गृह, सामान्य प्रशासन और कैबिनेट विभाग तक, हर जगह नई तस्वीर दिखने लगी। पहले जहां नीतीश कुमार की फोटो थी, वहां अब नए मुख्यमंत्री की तस्वीर लगा दी गई। इस बदलाव को लेकर आईटी विभाग की मुस्तैदी की खूब चर्चा है। शपथ ग्रहण के कुछ ही घंटों के भीतर यह अपडेट पूरा कर लिया गया, जो दर्शाता है कि सरकार ने बदलाव की प्रक्रिया को पहले से ही तैयार रखा था। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

शपथ लेते ही एक्शन में सम्राट चौधरी: पहली बैठक में क्या हुआ?

शपथ लेने के तुरंत बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सक्रिय दिखे। उन्होंने औपचारिक रूप से कार्यभार संभाला और सीधे सचिवालय पहुंचे। वहां उन्होंने जिम्मेदारी संभालते ही वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पहली बैठक की। इस बैठक में उन्होंने प्रशासनिक कामकाज को मजबूत करने पर जोर दिया। विकास योजनाओं की रफ्तार बढ़ाने और राज्य में कानून-व्यवस्था को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। यह संकेत देता है कि सरकार तेजी से काम करने के मूड में है और जनहित के मुद्दों पर फोकस कर रही है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar Cabinet Allocation: बिहार में विभागों का बंटवारा, CM सम्राट ने 29 विभाग रखे अपने पास, जानिए उपमुख्यमंत्रियों के पास कौन से मंत्रालय?

नई सरकार का एजेंडा: मोदी-नीतीश मॉडल पर काम

मुख्यमंत्री ने अपने पहले बयान में साफ कहा कि उन्होंने काम शुरू कर दिया है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य की जनता को बेहतर प्रशासन मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बिहार में नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के मॉडल के आधार पर ही काम आगे बढ़ेगा, जिससे सुशासन और विकास सुनिश्चित हो सके। ये त्वरित प्रशासनिक बदलाव नई सरकार की सक्रियता का प्रमाण हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई में ‘विचाराधीन बंदी’ समीक्षा समिति की बैठक, जेलों से भीड़ कम करने का बड़ा फैसला!

विचाराधीन बंदी: जमुई में जेलों की भीड़ कम करने और उन कैदियों को राहत...

Bhagalpur News: शिक्षा नवाचार 2.0, भागलपुर में दिखा छात्रों का दम, ‘सफलता का संगम’ बना नई उम्मीद

शिक्षा नवाचार: भागलपुर में शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखी गई है।...

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं को मिली बड़ी राहत, अब प्रीपेड या पोस्टपेड, अपनी पसंद का चुनें विकल्प

Smart Meter: बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक अच्छी खबर है! अब स्मार्ट मीटर इस्तेमाल...