
कुलाधिपति का दौरा: दरभंगा में राज्यपाल का आगमन होने वाला है और इसको लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। विश्वविद्यालय परिसर में होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ी है। डीएम और एसएसपी ने खुद मोर्चा संभालते हुए पूरे परिसर का मुआयना किया।
दरभंगा। बिहार संस्कृत विश्वविद्यालय में 22 अप्रैल को होने वाली 49वीं सीनेट बैठक के मद्देनजर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। बुधवार शाम जिलाधिकारी कौशल कुमार और एसएसपी जे.जे. रेड्डी ने संयुक्त रूप से विश्वविद्यालय परिसर का गहन मुआयना किया। इस महत्वपूर्ण सीनेट बैठक की अध्यक्षता स्वयं माननीय कुलाधिपति सह राज्यपाल करेंगे, जिसके चलते सुरक्षा व्यवस्था बेहद संवेदनशील हो गई है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों का दौरा किया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का जायजा लिया।
राज्यपाल की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
निरीक्षण के दौरान डीएम और एसएसपी ने अपने साथ मौजूद अन्य पदाधिकारियों को अलग-अलग सुरक्षात्मक निर्देश दिए। विशेषकर कार्यक्रम स्थल और राज्यपाल के आवागमन मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने को कहा गया। किसी भी संभावित चूक से बचने के लिए चप्पे-चप्पे पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। जिला और पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि कुलाधिपति का दौरा पूरी तरह से सुरक्षित और व्यवस्थित रहे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
कुलाधिपति का दौरा: कुलपति से ली तैयारियों की जानकारी
इसी क्रम में, वरीय पदाधिकारियों ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मीनिवास पांडेय से भी कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी ली। कुलपति ने अब तक की गई तैयारियों और प्रस्तावित कार्यक्रम का पूरा ब्यौरा प्रस्तुत किया। विश्वविद्यालय के पीआरओ निशिकांत ने बताया कि कार्यक्रम के मिनट-टू-मिनट शेड्यूल पर भी चर्चा की गई ताकि अंतिम समय में कोई समस्या न हो। मौके पर डॉ. पवन कुमार झा, डॉ. दिनेश कुमार झा, डॉ. उमेश झा, डॉ. रामसेवक झा समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें







