spot_img

Bihar Train Cancel: बिहार में ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक, 26 अप्रैल तक हजारों यात्रियों को झेलनी होगी बड़ी परेशानी! जानिए रूट, कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द, कब तक रहेगी क्या -क्या परेशानी?

spot_img
- Advertisement -

Bihar Train Cancel: बिहार के रेल यात्रियों के लिए बुरी खबर है! अगर आप भी इन दिनों बिहार में ट्रेन यात्रा की सोच रहे हैं, तो जरा ठहरिए। दानापुर मंडल के नेऊरा स्टेशन पर चल रहे तकनीकी काम के चलते कई ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं और कुछ के रूट बदल दिए गए हैं, जिससे हजारों यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।

- Advertisement -

रेलवे के मुताबिक, दानापुर मंडल के नेऊरा स्टेशन पर प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का महत्वपूर्ण कार्य जारी है। यह कार्य 18 अप्रैल से शुरू होकर 26 अप्रैल 2026 तक चलेगा। इस तकनीकी अपग्रेडेशन के कारण पटना से आरा रूट पर चलने वाली 7 पैसेंजर और मेमू ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। इन ट्रेनों का इस्तेमाल बड़ी संख्या में नौकरीपेशा लोग, छात्र और छोटे व्यापारी रोजाना करते हैं, ऐसे में अचानक ट्रेनों के रद्द होने से उन्हें वैकल्पिक साधनों की तलाश करनी पड़ रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

Bihar Train Cancel: कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द, कब तक रहेगी परेशानी?

रेलवे की एडवाइजरी के अनुसार, 25 और 26 अप्रैल को सबसे ज्यादा असर देखने को मिलेगा। इन दो दिनों में पटना–सासाराम, सासाराम–पटना, पटना–डीडीयू और पटना–आरा जैसी प्रमुख ट्रेनें नहीं चलेंगी। यह रूट रोजाना यात्रा करने वाले हजारों लोगों के लिए लाइफलाइन की तरह है। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों का समय तो बढ़ेगा ही, साथ ही खर्च भी ज्यादा हो सकता है क्योंकि अब उन्हें सड़क मार्ग का सहारा लेना पड़ेगा।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Bihar News: लालू आवास पर Digital Census, पहुंची टीम, तेजस्वी ने अमित शाह से पूछे सवाल

लंबी दूरी की ट्रेनों का बदला रूट, ऐसे करें यात्रा

नेऊरा स्टेशन पर चल रहे काम के कारण कई लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। 25 अप्रैल को नई दिल्ली से चलने वाली 03294 नई दिल्ली–राजेंद्रनगर स्पेशल ट्रेन अब बदले हुए मार्ग से चलेगी। यह ट्रेन डीडीयू, गया और जहानाबाद होते हुए पटना पहुंचेगी। इसी तरह, 19321 इंदौर–पटना एक्सप्रेस का रास्ता भी बदल दिया गया है, जो अब डीडीयू, गया और जहानाबाद होकर चलाई जाएगी। कामाख्या से चलने वाली 15658 कामाख्या–दिल्ली एक्सप्रेस को भी नए रूट पर डायवर्ट किया गया है, जो पटना, जहानाबाद, गया और डीडीयू के रास्ते दिल्ली की ओर जाएगी। इन बदलावों के कारण कई स्टेशनों पर ट्रेनों के समय और ठहराव में भी परिवर्तन संभव है।

यात्रा से पहले जरूर जानें अपनी ट्रेन का स्टेटस

रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने बताया कि यह काम रेल नेटवर्क को मजबूत करने और भविष्य में ट्रेनों का संचालन अधिक सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए किया जा रहा है। हालांकि, मौजूदा समय में सभी रेल यात्री को कुछ दिनों तक असुविधा का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे ने सभी रेल यात्री से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। आधिकारिक वेबसाइट और हेल्पलाइन के जरिए अपडेट लेना बेहद जरूरी है, ताकि यात्रा के दौरान होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके। यह ध्यान रखें कि इस Bihar Train Cancel की वजह से आपका प्लान प्रभावित न हो। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Jamui News: जमुई मदरसा पढ़ने गईं 8 साल की बच्ची से दरिंदगी, खेत में ले जाकर दुष्कर्म

मदरसा दुष्कर्म मामला: बिहार के जमुई जिले से एक ऐसी दिल दहला देने वाली...

Nepal News: नेपाल कस्टम्स रूल में बड़ा हाईटेक बदलाव…अब Indo -Nepal सीमा पर ‘100 रुपये का खेल’, भारतीय बाजारों पर आया संकट! पढ़िए...

नेपाल कस्टम्स रूल: भारत और नेपाल के बीच रोटी-बेटी का रिश्ता सदियों पुराना है,...