spot_img

Munger News: मुंगेर मनरेगा घोटाला की डकार… 13 साल बाद…3.74 लाख गबन करने वाला इंजीनियर पटना से गिरफ्तार

spot_img
- Advertisement -

मनरेगा घोटाला: बिहार के मुंगेर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां 13 साल पुराने एक महाघोटाले में आखिरकार कानून के लंबे हाथ पहुंच ही गए। बिना काम के ही लाखों रुपये डकारने वाले एक जूनियर इंजीनियर को पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है।

- Advertisement -

मुंगेर के धरहरा प्रखंड की शिवकुंड पंचायत में हुए इस बड़े घोटाले में वित्तीय वर्ष 2010-11 के दौरान एनएच-80 से निषाद टोला तक 4.41 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क और नाला निर्माण की योजना स्वीकृत हुई थी। लेकिन हकीकत यह थी कि धरातन पर एक ईंट तक नहीं लगी और न ही कोई गड्ढा खोदा गया। इसके बावजूद, मापी पुस्तिका (MB) भरकर करीब 3.74 लाख रुपये की बड़ी राशि निकाल ली गई।

- Advertisement -

क्या है पूरा मनरेगा घोटाला?

जांच में पता चला कि गांव में न सड़क बनी, न नाला, और न ही योजना स्थल पर कोई सूचना पट्ट लगाया गया। यह योजना सिर्फ कागजों तक ही सीमित रह गई, जबकि सरकारी खजाने की जमकर बंदरबांट की गई। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस मामले में कुल आठ लोगों को आरोपी बनाया गया था।

- Advertisement -

13 साल तक रहा फरार, फिर ऐसे हुई गिरफ्तारी

इस मामले में सात आरोपियों ने तो समय रहते कोर्ट से जमानत ले ली थी, लेकिन कनीय अभियंता ओम प्रकाश कुमार पिछले 13 सालों से फरार चल रहा था। वह लगातार कानून को चकमा दे रहा था। मुंगेर कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। हेमजापुर थाने की पुलिस ने तकनीकी और खुफिया इनपुट के आधार पर पटना के फुलवारी शरीफ स्थित उसके आवास पर छापेमारी की और आखिरकार उसे धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आरोपित को मुंगेर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। थानाध्यक्ष नीरज कुमार ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि फरार जूनियर इंजीनियर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह गिरफ्तारी दर्शाती है कि कानून के हाथ बहुत लंबे होते हैं और भ्रष्टाचार करने वालों को एक न एक दिन अपने कर्मों का फल भुगतना ही पड़ता है। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Development: सोन नदी पर बिहार को मिला दो-तिहाई हिस्सा,CM Samrat Chaudhary का बड़ा ऐलान, बैराज निर्माण, जल बंटवारे, सिंचाई विस्तार, बाढ़ नियंत्रण और...

Bihar Development: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भोजपुर में 31 करोड़ के एक्वा पार्क का शिलान्यास किया। उन्होंने सोन नदी के जल बंटवारे पर बिहार-झारखंड के बीच सहमति और मनेर बBiharDevelopment,AquaPark,SonRiver

Bhagalpur News: भागलपुर में मंत्रियों नीतीश मिश्रा और इंजीनियर शैलेंद्र का एक्शन: 3 घंटे चली बैठक में विकास कार्यों को मिला नया आयाम

Bhagalpur News: भागलपुर में नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा और पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समय पर काम पूरा करने केBhagalpurNews,NitishMishra,BiharDevelopment

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर में जमीन को लेकर खूनी झड़प! 8 लोग जख्मी, 4 की हालत गंभीर

Bhagalpur Land Dispute: भागलपुर जिले के भीमकित्ता गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। चार घायलों को जेएलएनएमसीएच रेफर क#BhagalpurViolence,#LandDisputeBihar,#BhimkittaNews

Darbhanga News: जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देवता निवास करते हैं: BDO प्रवीण का भावुक संदेश, जानें क्यों

Darbhanga News: दरभंगा के बेनीपुर में अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दुर्व्यवहार रोकथाम जागरूकता दिवस मनाया गया। BDO प्रवीण कुमार ने कहा कि जिस घर में बुजुर्ग मुस्कुराते मिलें, वहां देDarbhangaNews,ElderAbuseAwareness,BuniyadKendra