spot_img

Nepal News: दो दिनों से भारी बारिश ने नेपाल में मचाई तबाही, बीपी राजमार्ग ठप, सैकड़ों भारतीय फंसे, पढ़िए Nepal Landslide से बड़ी चुनौती

spot_img
- Advertisement -

Nepal Landslide: नेपाल में शनिवार शाम से हो रही मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। भूस्खलन के कारण काठमांडू-जनकपुर को जोड़ने वाला बीपी राजमार्ग पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है, जिससे सैकड़ों भारतीय पर्यटक और स्थानीय यात्री फंस गए हैं। यह स्थिति नेपाल के लिए एक बड़ी चुनौती बन गई है।

- Advertisement -

प्रमुख राजमार्गों पर भूस्खलन, नेपाल लैंडस्लाइड और यातायात ठप

नेपाल में शनिवार शाम से लगातार जारी भारी बारिश के बाद, रविवार को रुकुम पूर्व जिले में मिड-हिल हाईवे भी भूस्खलन के कारण अवरुद्ध हो गया। ट्रैफिक पुलिस कार्यालय के प्रमुख पुलिस निरीक्षक वीर बहादुर थापा के अनुसार, दर्जनों स्थानों पर हुए भूस्खलन से राजमार्ग पूरी तरह बंद हो गया है। इसी तरह की घटनाओं के कारण कई सहायक सड़कें भी बाधित हुई हैं।

- Advertisement -

आज सुबह से भकुण्डे, काभ्रेभञ्ज्याङ और धुलिखेल में रुके वाहनों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेज दिया गया है। मंगलटार क्षेत्र में फंसे भारतीय और स्थानीय यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजना शुरू कर दिया गया है। पुलिस ने बताया कि मंगलटार तक यात्रियों को लाने वाले वाहनों को वहीं रोका गया है। यात्रियों को रोशी नदी पार तक पैदल भेजा जा रहा है, जहां से दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर तेमाल के कालधार–नारायणस्थान–भकुण्डे होते हुए धुलिखेल की ओर भेजा जा रहा है।

- Advertisement -

पुलिस के अनुसार, मौसम में सुधार और सड़क सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद ही दोबारा वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा। सड़क की जानकारी के लिए नेपाल पुलिस के 100 और ट्रैफिक पुलिस के 103 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। बीपी राजमार्ग बंद होने से काठमांडू से पूर्वी पहाड़ी और तराई क्षेत्रों की ओर जाने वाले तथा राजधानी आने वाले सैकड़ों वाहन प्रभावित हुए हैं। इससे पहले वर्ष 2024 सितंबर महीने के आखिरी सप्ताह में आई भीषण बाढ़ ने भकुण्डे से नेपालथोक तक लगभग 28 किलोमीटर सड़क खंड को भारी नुकसान पहुंचाया था।

मिड-हिल हाईवे के धौलापहिरा, कंदाबगर, किमुबोट, सुन्तलाबारी, साईपाटुङ, कंक्री, सीता और अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ मुरु में भी दो अलग-अलग स्थानों पर भूस्खलन हुआ है। धाउने सड़क खंड पूरी तरह बंद है। पुलिस के मुताबिक, शनिवार शाम से ही राजमार्ग बंद है और जेसीबी मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौसम में सुधार होने तक अनावश्यक यात्रा से बचें, क्योंकि इससे सुरक्षा जोखिम बढ़ सकता है।बीपी राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन बह जाने के कारण काभ्रे के मंगलटार, भकुण्डे, काभ्रेभञ्ज्याङ और धुलिखेल तथा सिंधुली के नेपालथोक और खुर्कोट में सैकड़ों वाहनों को रोका गया था। शाह के मुताबिक इन यात्रियों में अधिकांश भारतीय पर्यटक हैं जो घूमने आए थे और वापस जाने के क्रम में फंस गए हैं।

जनजीवन प्रभावित: बिजली आपूर्ति और फसलों को नुकसान

भूस्खलन और भारी बारिश ने न केवल यातायात को बाधित किया है, बल्कि आम जनजीवन को भी प्रभावित किया है। शनिवार शाम से रुकुमपूर्व में बिजली आपूर्ति भी ठप है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र में गेहूं की फसलों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि से क्षेत्र में गेहूं की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है।

बीपी राजमार्ग को खोलने में अभी कई घंटे लग सकते हैं, संभवतः आज शाम तक भी यह पूरी तरह नहीं खुल पाएगा। रोशी नदी में आई बाढ़ ने चौकीडाँडा, घुमाउने, चारसय बेँसी, गिम्दी बेँसी, नार्के, चिउरीबास, बोक्सीकुना, कालढुंगा, डालाबेशी, ठुलोढुंगा और माम्ती क्षेत्रों के डायवर्जन को बहा दिया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इसी तरह नेपालथोक और सिंधुली के आँपघारी क्षेत्र में भी डायवर्जन क्षतिग्रस्त हुए हैं।

फंसे यात्रियों की निकासी और राहत कार्य

बीपी राजमार्ग के विभिन्न स्थानों पर डायवर्जन बह जाने के कारण काभ्रे के मंगलटार, भकुण्डे, काभ्रेभञ्ज्यांग और धुलिखेल तथा सिंधुली के नेपालथोक और खुर्कोट में सैकड़ों वाहनों को रोका गया है। जिला पुलिस प्रमुख एसपी कोमल शाह ने बताया कि इन यात्रियों में अधिकांश भारतीय पर्यटक हैं जो घूमने आए थे और वापसी के दौरान फंस गए। रविवार सुबह से भकुण्डे, काभ्रेभञ्ज्यांग और धुलिखेल में रुके वाहनों को सुरक्षित स्थानों की ओर भेज दिया गया है। मंगलटार क्षेत्र में फंसे भारतीय और स्थानीय यात्रियों को भी वैकल्पिक मार्ग से भेजना शुरू कर दिया गया है। मंगलटार तक यात्रियों को लाने वाले वाहनों को वहीं रोका गया है। यात्रियों को रोशी नदी पार तक पैदल भेजा जा रहा है, जहां से दूसरे वाहनों की व्यवस्था कर तेमाल के कालधार –नारायणस्थान, भकुण्डे होते हुए धुलिखेल की ओर भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मौसम में सुधार और सड़क सुरक्षित होने की पुष्टि के बाद ही दोबारा वाहनों का संचालन शुरू किया जाएगा। सड़क की जानकारी के लिए नेपाल पुलिस के 100 और ट्रैफिक पुलिस के 103 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। नेपाल लैंडस्लाइड के चलते काठमांडू से पूर्वी पहाड़ी और तराई क्षेत्रों की ओर जाने वाले तथा राजधानी आने वाले सैकड़ों वाहन प्रभावित हुए हैं। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur Railway News: बीपीएससी परीक्षार्थियों की चिंता खत्म! समस्तीपुर रेल मंडल ने चलाईं बेतिया, मधुबनी, मुजफ्फरपुर और पूर्णिया कोर्ट से 6 स्पेशल ट्रेनें, देखें...

बीपीएससी परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए समस्तीपुर रेल मंडल ने बड़ी घोषणा की है। पाटलिपुत्र के लिए 6 विशेष ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे छात्रों को#SamastipurRailway,#BPSCExam,#SpecialTrains

सिपाही भर्ती परीक्षा देने वालों को रेलवे की सौगात! दरभंगा, मुजफ्फरपुर, चंपारण समेत 11 जिलों के परीक्षार्थियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

बिहार में सिपाही भर्ती परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर। रेलवे ने मधुबनी, बेतिया और मुजफ्फरपुर से पाटलिपुत्र तक विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है#MuzaffarpurNews,#BiharPoliceExam,#SpecialTrains

Bihar Development News: जिस बिहार का उड़ता था मजाक, उसने गरीबी घटाने में पूरे देश को छोड़ दिया पीछे! 20 साल में 13X बढ़ी...

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग ने राज्य की विकास यात्रा पर महत्वपूर्ण आंकड़े जारी किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, पिछले 20 वर्षों में बिहार ने मानव विकास, गरी#BiharDevelopment,#BiharNews,#PovertyReduction

बदल गया Indian Army का Dress Code, लिपस्टिक से लेकर मूंछों की लंबाई तक, जानिए क्या-क्या बदलाव हुए?

भारतीय सेना ने अपनी वर्दी और ग्रूमिंग नियमों में ऐतिहासिक बदलाव किए हैं, जिसमें बंद गले की बंडी जैकेट की अनुमति और औपनिवेशिक परंपराओं को खत्म करना शामिल है। जान#IndianArmy,#DressCode,#ArmyRules