spot_img

Supaul News: सुपौल में Arms Smuggling पर बड़ी कार्रवाई, दो बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश, 10 तस्कर गिरफ्तार, पढ़िए हथियार का जखीरा समेत क्या – क्या मिला!

spot_img
- Advertisement -

Arms Smuggling: बिहार में अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी कड़ी में सुपौल पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है, जहां अवैध हथियारों की तस्करी करने वाले दो बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश किया गया है। पुलिस ने कुल 10 तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में हथियार और नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई सुपौल के एसपी शरथ आर एस के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान का नतीजा है, जिसने जिले में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है।

- Advertisement -

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

छापेमारी और बरामदगी का पूरा ब्योरा

एसपी शरथ आर एस ने अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में गठित विशेष पुलिस टीमों ने लगातार छापेमारी की। इसी क्रम में 14 अप्रैल को किशनपुर थाना क्षेत्र के तुलापट्टी वार्ड 2 में हुई छापेमारी में पुलिस ने एक पिस्तौल, एक मैगजीन, एक जिंदा कारतूस, एक चारपहिया वाहन और चार मोटरसाइकिल बरामद की। इस दौरान चार आरोपितों को गिरफ्तार किया गया।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Patna News: पटना में मिलेगी यात्रियों को बड़ी सुविधा, अब इलेक्ट्रिक से डीजल तक, सब कुछ एक छत के नीचे! पढ़िए बड़ी खुशखबरी

Supaul News: सुपौल में Arms Smuggling पर बड़ी कार्रवाई, दो बड़े अंतरराज्यीय गिरोहों का पर्दाफाश, 10 तस्कर गिरफ्तार, पढ़िए हथियार का जखीरा समेत क्या - क्या मिला!

इसके बाद 19 अप्रैल को सुपौल थाना क्षेत्र के डिग्री कॉलेज के पास एक मकान में छापेमारी कर तीन पिस्तौल, छह मैगजीन, दो मोबाइल फोन और 2 लाख 8 हजार रुपये नकद बरामद किए गए। यहां अंतरजिला हथियार तस्कर गिरोह के सरगना अरविंद यादव को दबोचा गया, जो भागलपुर से अपना गिरोह चलाता था। उसी दिन, 19 अप्रैल को पिपरा थाना क्षेत्र के दीनापट्टी वार्ड संख्या-14 में भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने एक पिस्तौल, तीन मैगजीन, चार जिंदा कारतूस और एक खोखा बरामद किया, साथ ही तीन हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया।

24 अप्रैल को राघोपुर थाना क्षेत्र के हुलास नहर पुल के समीप से पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोलियां, पांच अर्द्धनिर्मित देशी पिस्तौल, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए। इस मामले में दो आरोपित पकड़े गए। पुलिस ने इन छापों के दौरान कुल 5 पिस्तौल, 2 देशी कट्टा, 5 अर्द्धनिर्मित पिस्टल, 10 मैगजीन, 7 जिंदा कारतूस, 1 खोखा, 4 मोबाइल, 5 मोटरसाइकिल, 1 चारपहिया वाहन और 2 लाख 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं।

गिरफ्तारियां और Arms Smuggling नेटवर्क का खुलासा

एसपी ने बताया कि इन कार्रवाइयों के दौरान भागलपुर से संचालित एक बड़े हथियार गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गिरोह के सरगना अरविंद यादव के अलावा उसके तीन सहयोगी उपेंद्र मंडल, मुकेश कुमार और मनीष कुमार को सुपौल और पिपरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। इसके अतिरिक्त, खगड़िया और मुंगेर से अवैध हथियार लाकर सुपौल में सप्लाई करने वाले दूसरे हथियार गिरोह के दो सदस्य शहंशाह और क्यामुल को भी पकड़ा गया। ये दोनों राघोपुर के निवासी बताए जा रहे हैं और लंबे समय से हथियारों की खरीद-बिक्री में शामिल थे।

किशनपुर थाना क्षेत्र में हुई बरामदगी के मामले में राघोपुर निवासी रूपम कुमार, प्रभास कुमार, हर्ष कुमार और विकास कुमार को भी गिरफ्तार किया गया है। कुल मिलाकर, सुपौल पुलिस ने अवैध हथियार तस्करी के आरोप में 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें करजाइन थाना क्षेत्र के फकीरना मोतीपुर निवासी सिनियर यादव के पुत्र रूपम कुमार, राघोपुर थाना क्षेत्र के चिकनापट्टी निवासी पृथ्वी यादव के पुत्र प्रभाष कुमार, सिमराही निवासी सतीश कुमार के पुत्र हर्ष कुमार, राघोपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी योगेन्द्र यादव के पुत्र विकास कुमार, भागलपुर जिले के भवानीपुर थाना क्षेत्र के नारायणपुर नवटोलिया निवासी स्व बीकु प्रसाद यादव के पुत्र अरविंद यादव, पिपरा थाना क्षेत्र के दिनापट्टी निवासी राजेश्वर प्रसाद के पुत्र उपेन्द्र मंडल, जोल्हनियां निवासी राजदेव साह के पुत्र मुकेश कुमार, कटैया निवासी सुदीश यादव के पुत्र मनीष कुमार, राघोपुर थाना क्षेत्र के हरीपुर निवासी नसरुद्दीन के पुत्र शहंशाह और हुलास चकला वार्ड 12 निवासी अब्दुल हनान के पुत्र मोहम्मद क्यामुल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें:  Kathihar News: कटिहार में आसमां से बरसी करंट... आजमनगर, कोढ़ा, सेमापुर में 3 लोगों की वज्रपात से दर्दनाक मौत

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

पुलिस का आगे का एक्शन प्लान

एसपी ने स्पष्ट किया कि बरामद हथियारों के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज, आपराधिक नेटवर्क तथा गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने गिरोह के अन्य सदस्यों की भी पहचान की है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। उन्होंने दृढ़ता से कहा कि अपराध और अवैध गतिविधियों, विशेषकर Arms Smuggling के खिलाफ सुपौल पुलिस का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Munger News: मुंगेर का Development Projects, सीएम सम्राट की मिशन परियोजना... तारापुर-खड़गपुर सड़क से मुंगेर- भागलपुर तक...निष्ठा और पारदर्शिता के साथ डेडलाइन तय!

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Bihar Politics: नीतीश का न्यू पोस्टर, CM पद छोड़ने के बाद क्या है JDU का नया दांव? जानें पोस्टर पॉलिटिक्स का पूरा खेल… सब...

नीतीश कुमार पोस्टर: बिहार की सियासत में पोस्टरों का दौर हमेशा गरमाया रहता है...

Bhagalpur News: भागलपुर ट्रेन एक्सीडेंट, मानसिक बीमार युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Bhagalpur Train Accident: भागलपुर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। नाथनगर थाना क्षेत्र...