spot_img

Madhubani News: मधुबनी में Road Accident, बाइक सवार को कुचला, दो युवकों की मौत, बारात की खुशियां मातम में बदलीं, शादी के घर कोहराम

spot_img
- Advertisement -

Madhubani Road Accident: बिहार के मधुबनी में एक खौफनाक हादसा! बारात में शामिल होने निकले दो युवकों की जिंदगियां सड़क पर ही थम गईं, जिससे पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा है। पल भर में दो परिवारों की खुशियां गम में बदल गईं और अब बस आंसू बाकी हैं।

- Advertisement -

यह हृदयविदारक घटना रविवार देर रात करीब 11 बजे बेनीपट्टी प्रखंड के अरेर थाना क्षेत्र स्थित पौना मोड़ के पास हुई। बताया जा रहा है कि धकजरी गांव निवासी 32 वर्षीय झमन राम और 40 वर्षीय अशोक नायक एक ही बाइक पर सवार होकर रहिका में बारात में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

- Advertisement -

Madhubani Road Accident: अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही अरेर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। पुलिस ने दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस फिलहाल फरार अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच जारी है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Madhubani News: मधुबनी सड़क निर्माण में बिजली के खंभे और पेड़ अब नहीं बनेंगे बाधा, तुरंत हटाओ... पढ़िए DM Anand Sharma का तेज फरमान

परिजनों में मचा कोहराम

इस दर्दनाक हादसे की खबर जैसे ही मृतकों के परिजनों तक पहुंची, पूरे गांव में मातम छा गया। दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में गमगीन माहौल है और हर कोई इस दुखद सड़क दुर्घटना से स्तब्ध है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह Madhubani Road Accident एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही से होने वाली मौतों की ओर ध्यान दिलाता है।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Madhubani News: मधुबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, बेटे की मौत, जिंदगी और मौत से जूझ रहे पिता

Road Accident: मधुबनी से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक तेज...

Bihar News: बिहार IAS Transfer, सरकार का बड़ा फैसला, दो वरिष्ठ IAS केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर, इन अधिकारियों को मिली अहम कमान

Bihar IAS Transfer: बिहार के प्रशासनिक गलियारों में एक बड़ा बदलाव हुआ है। सम्राट...

Bihar INDO -Nepal Border News: भारत-नेपाल सीमा पर Bihar Police का बड़ा एक्शन, 4 नई यूनिट गठित, अवैध गतिविधियों पर कसेगी लगाम

Bihar Police: भारत-नेपाल की संवेदनशील अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अपराधियों की नींद हराम करने का...