spot_img

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में भीषण ट्रक दुर्घटना: दीवार तोड़कर घर में घुसा बेकाबू ट्रक, ऐसे टला बड़ा खतरा

spot_img
- Advertisement -

ट्रक दुर्घटना: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान पूर्वी में गुरुवार तड़के एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे बने एक मकान की दीवार तोड़कर सीधे अंदर जा घुसा। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई और बड़ा खतरा टल गया।

- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में भीषण ट्रक दुर्घटना: दीवार तोड़कर घर में घुसा बेकाबू ट्रक, ऐसे टला बड़ा खतरा

- Advertisement -

दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में फुलतौरा एसएच-56 पर गुरुवार अहले सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते बचा। फकदौलिया चौक के पास खगड़िया की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार ट्रक (जेएच 12 एस 9947) अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने एक पक्के मकान की दीवार तोड़ता हुआ अंदर घुस गया।

- Advertisement -

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में भीषण ट्रक दुर्घटना: दीवार तोड़कर घर में घुसा बेकाबू ट्रक, ऐसे टला बड़ा खतरा

कैसे हुई ये भीषण ट्रक दुर्घटना?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना सुबह करीब सवा चार बजे हुई। ट्रक चालक तीखे मोड़ पर अपना संतुलन खो बैठा, जिससे ट्रक सड़क से नीचे उतर गया और सीधे अंकित सिंह के मकान में जा घुसा। संयोगवश, जिस समय यह ट्रक दुर्घटना हुई, उस वक्त घर के बाहर या दीवार के पास कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था। इस कारण न केवल घर के सदस्यों बल्कि चालक और उपचालक की भी जान बाल-बाल बच गई। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई।

यह भी पढ़ें:  Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान में गहराया एलपीजी सिलेंडर संकट: महिलाएं चूल्हे पर खाना बनाने को मजबूर, कब मिलेगी राहत?

Darbhanga News: दरभंगा के कुशेश्वरस्थान में भीषण ट्रक दुर्घटना: दीवार तोड़कर घर में घुसा बेकाबू ट्रक, ऐसे टला बड़ा खतरा

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। मकान मालिक अंकित सिंह ने बताया कि यह उनके घर में तीसरी ऐसी घटना है। इस खतरनाक मोड़ पर पहले भी कई बार ट्रक और बाइक दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, जिससे इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है।

खतरनाक मोड़ पर लगातार होते हादसे, स्थानीय लोगों में रोष

स्थानीय लोगों ने इस गंभीर समस्या पर चिंता व्यक्त की है। उनका कहना है कि फकदौलिया चौक पर यातायात सड़क सुरक्षा के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं, जिसके कारण ऐसी दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। उन्होंने प्रशासन से जल्द से जल्द सुधारात्मक कदम उठाने और इस खतरनाक मोड़ पर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।

कुशेश्वरस्थान के थानाध्यक्ष गौरव प्रसाद ने बताया कि यह मामला उनके संज्ञान में आया है, लेकिन अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

कुशेश्वरस्थान दरभंगा से संतोष पोद्दार की रिपोर्ट।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर पुलिस सस्पेंशन: ड्यूटी पर शराब पीकर पहुंचा दारोगा, ग्रामीणों के हंगामे के बाद हुआ निलंबित

Bihar Police Suspension: बिहार में शराबबंदी को लेकर सरकार कितनी भी सख्ती दिखाए, लेकिन...

बड़ी खबर: 7 जून से बदलेगा इन ट्रेनों का रूट, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज के यात्रियों के लिए Good News, जानिए पूरा ‘ट्रेन डायवर्जन’ प्लान

ट्रेन डायवर्जन: बिहार के सीमांचल क्षेत्र के रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत की...

Munger News: मुंगेर में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 120 कारतूस और पिस्टल के साथ तीन तस्कर दबोचे

हथियार तस्करी: बिहार के मुंगेर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ पुलिस...