मई,19,2024
spot_img

जाले के मुरैठा खिरोई नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत, दूसरे दिन मिली लाश

spot_img
spot_img
spot_img

जाले से हमारे पाठक रिपोर्टर, मदन कुमार, पंचायत समिति सदस्य देवरा बंधौली की रिपोर्ट। जाले के मुरैठा में डूबने से सोमवार को एक युवक की मौत हो गई। (jaley ke muretha) 

 

जानकारी के अनुसार, जाले थाना क्षेत्र के मुरैठा गांव निवासी प्रभु चौपाल के पुत्र अठारह वर्षीय प्रेमचंद्र चौपाल गत 26 जुलाई से ही गायब था। वह घर से नहाने के लिए निकला लेकिन काफी खोज-बीन के बाद भी वह कहीं नहीं मिला। (jaley ke muretha)

 

ग्रामीणों के अनुसार, प्रेमचंद्र 26 जुलाई यानी रविवार की  शाम ही खिरोही नदी के खनुआ पुल के निकट स्नान करने के क्रम में डूब गया। उसकी तलाश में ग्रामीण रविवार दिनभर जुटे रहे मगर, काफी वक्त गुजर जाने के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चला। तब जाकर कुछ लोगों ने उसकी लाश को नदी से बाहर निकाला। इसकी पुष्टि सीओ अनिल कुमार मिश्रा ने भी की है।(jaley ke muretha)

जानकारी दें दें…..देशज टाइम्स अपने प्रबुद्ध पाठकों को भी अपने परिवार का ही सदस्य समझता है और उसकी खबरों में अगर सच्चाई रहती है। उसका प्रमाण देशज टाइम्स को मिलता है तो हम उसे जरूर प्रकाशित करते हैं। मदन कुमार, पंचायत समिति सदस्य देवरा बंधौली ने हमें पूरे घटनाक्रम की वीडियो भी भेजी है जो हम आपको दिखा नहीं सकते। वैसै, मौत पर देशज टाइम्स परिवार दु:ख के साथ लोगों को फिलहाल अभी नदी-नालों में नहाने या शौच करने नहीं जाने की अपील जनहित में जारी करता है। (jaley ke muretha) 

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें