spot_img

Darbhanga News: दरभंगा में Cow Smuggling जब सिंहवाड़ा पुल पर जाम में फंसा तस्करों का वाहन, 11 गायों के साथ पिकअप जब्त, पढ़िए बड़ा खुलासा

spot_img
- Advertisement -

Cow Smuggling: बिहार के दरभंगा जिले के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र में देर रात गौ तस्करों के मंसूबों पर पानी फिर गया। विश्व हिंदू परिषद से जुड़े स्थानीय युवाओं की सक्रियता ने 11 गायों से भरी एक पिकअप वाहन को पकड़ा और एक आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया।

- Advertisement -

सिंहवाड़ा में Cow Smuggling का पर्दाफाश

अतरवेल भरवाड़ा पथ पर पांच मई की शाम पिकअप भान पर गाय की तस्करी कर ले जा रहे एक तस्कर को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जबकि दूसरा तस्कर मौके से भागने में सफल रहा। पकड़े हुए तस्कर एवं पिकअप पर जैसे तैसे लादे गए गाय एवं बछड़ों को ग्रामीणों ने सिंहवाड़ा पुलिस के हवाले कर दिया। इस मामले में सिंहवाड़ा थाना में नगर पंचायत सिंहवाड़ा के वार्ड सात निवासी गौतम कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया है कि शाम के समय वे सिंहवाड़ा पुल के पास आ रहे थे। इसी बीच भरवाड़ा की ओर जा रही एक पिकअप सिंहवाड़ा पुल पर ही जाम में फंस गई। छोटे से पिकअप पर गाय बछड़ा सहित 11 मवेशियों को जैसे तैसे बेहोशी हालत में लदा देख लोगों ने हल्ला शुरू कर दिया। हल्ला सुनकर एक तस्कर पिकअप से उतरकर भाग निकला। जबकि भपुरा निवासी ताहिर कुरैशी को लोगों ने पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस में गौ तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि गाय एवं पिकअप भान को जप्त कर लिया। गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि गाय एवं बछड़े को कोरौनी ले जा रहा थे। पूछताछ के दौरान उसके पास इससे संबंधित कोई कागजात नहीं था। सिंहवाड़ा थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि इस मामले में अनुसंधान शुरू किया गया है।

- Advertisement -

दरअसल, यह घटना बीती रात करीब की है, जब एक पिकअप वाहन से 11 गायों को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। सिंहवाड़ा पुल पर लगे जाम के कारण वाहन रुका, जिस पर स्थानीय युवकों की नजर पड़ी। उन्होंने देखा कि वाहन में कई मवेशी बेहोशी की हालत में थे। युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन का पीछा किया और उसे रोककर तलाशी ली, तो उसमें 11 गायें पाई गईं। मौके पर मौजूद लोगों ने पिकअप में सवार तीन संदिग्धों में से एक आरोपी तौकीर कुरैशी (उम्र 43, निवासी करौनी, वार्ड नं. 15, सिंहवाड़ा) को धर दबोचा। हालांकि, दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार होने में सफल रहे।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  Darbhanga E-Rickshaw चालक ने होमगार्ड से की बदसलूकी, नशे में धुत गिरफ्तार

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन सहित आरोपी को हिरासत में लेकर थाना ले आई। पुलिस द्वारा गायों को ले जाने से संबंधित वैध कागजात मांगे गए, लेकिन अब तक कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका है। पुलिस ने आरोपी तौकीर कुरैशी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उसे बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जिसके बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी गायों को सुरक्षित रूप से दरभंगा गौशाला भेज दिया गया है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। इस तरह, सिंहवाड़ा पुलिस ने न केवल Cow Smuggling के एक बड़े प्रयास को विफल किया।

देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: https://deshajtimes.com/news/national/

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Muzaffurpur News: मुजफ्फरपुर नौशाद हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा … अवैध संबंध और पैसों का लेन-देन बना हत्या की वजह, पढ़िए पार्टी के नाम पर...

मुजफ्फरपुर हत्याकांड: बिहार के मुजफ्फरपुर में हुए नौशाद आलम हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज...

Darbhanga News: दरभंगा में लगेगा ‘Panchayat Camp’ DM के निर्देश पर जाले में हर महीने होगी जन सुनवाई, शिकायत निवारण के लिए बड़ा...

Panchayat Camp: दरभंगा में अब आपकी समस्याओं का होगा त्वरित समाधान! जिलाधिकारी के निर्देश...

Jamui News: जमुई में राष्ट्रीय लोक अदालत, 09 मई को 11 बेंचों में होगा आपसी सुलह से मामलों का निपटारा, ऐसे मिलेगी राहत

राष्ट्रीय लोक अदालत: जमुई में 09 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत सिर्फ...