
राष्ट्रीय लोक अदालत: जमुई में 09 मई को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि न्याय की वो उम्मीद है जहाँ कई सालों से लंबित मामलों का निपटारा आपसी सुलह से होने वाला है। इस बार न्यायलय ने 11 विशेष बेंचों का गठन कर न्याय प्रक्रिया को और सुलभ बनाने की तैयारी की है। यह उन लोगों के लिए बड़ी राहत है जो कानूनी दांव-पेंच में फंसे हैं।
जमुई व्यवहार न्यायालय में आगामी 09 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिला एवं सत्र न्यायाधीश संदीप सिंह के निर्देश पर वादों के सुगमतापूर्वक निपटारे के लिए कुल 11 बेंचों का गठन किया गया है। इन बेंचों में व्यवहार न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता और अधीनस्थ कर्मी शामिल होंगे। इस पहल का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों का निपटारा करना और लोगों को त्वरित न्याय दिलाना है।
राष्ट्रीय लोक अदालत: जानें किस बेंच में होगा कौन से मामले का निपटारा
बेंच संख्या एक में एडीजे सत्यनारायण शिव हरे और अधिवक्ता साधना कुमारी रहेंगे। यह बेंच मोटर वाहन दुर्घटना वाद, परिवार न्यायालय में लंबित वाद, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और बिहार ग्रामीण बैंक के ऋण मामलों का निष्पादन करेगी। बेंच संख्या दो में पोक्सो कोर्ट के एडीजे महेश्वर दुबे के साथ अधिवक्ता हिमांशु कुमार पांडे ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों को निपटाएंगे।
बेंच संख्या तीन में एडीजे अमोद कुमार और अधिवक्ता सुमन कुमारी, स्टेट बैंक तथा ग्रामीण बैंक को छोड़कर सभी निजी फाइनेंस बैंक के मामलों की सुनवाई करेंगी। बेंच संख्या चार में एसीजेएम प्रथम गौतम कुमार और अधिवक्ता प्रसादी साह, अपने कोर्ट के लंबित वादों के साथ सीजेएम कोर्ट के लंबित वाद, बिजली विभाग सब डिवीजन झाझा और सिकंदरा के प्रकरणों का निपटारा करेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। बेंच संख्या पांच में एसीजेएम द्वितीय चंद्र बोस कुमार सिंह और अधिवक्ता विवेक, अपने कोर्ट के लंबित वादों के साथ बिजली विभाग सब डिवीजन गिद्धौर के मामलों की सुनवाई करेंगे।
अन्य महत्वपूर्ण बेंच और उनके कार्य
बेंच संख्या छः का दायित्व एसडीजेएम अनुभव रंजन संभालेंगे। उनके कोर्ट के लंबित वादों के अतिरिक्त वन विभाग से जुड़े मामलों का निष्पादन किया जाएगा। बेंच संख्या सात में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कंचन रानी और अधिवक्ता आलोक कुमार, अपने कोर्ट के लंबित वाद, एनआई एक्ट, चेक बाउंस और बिजली विभाग सब डिवीजन जमुई के मामलों का निपटारा करेंगे। बेंच संख्या आठ में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी निवेदिता कुमारी और अधिवक्ता परशुराम यादव, उनके कोर्ट के लंबित वादों के साथ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी ज्ञान प्रकाश के कोर्ट के लंबित वाद तथा एनआई एक्ट और चेक बाउंस मामलों का निष्पादन करेंगे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
बेंच संख्या नौ में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी अतुल रत्न और अधिवक्ता प्रकाश यादव, अपने कोर्ट के लंबित मामलों के साथ प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी कुमार शशि के कोर्ट के लंबित वाद, एनआई एक्ट तथा चेक बाउंस केस की सुनवाई करेंगे। बेंच संख्या दस में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी गौरव कुमार और अधिवक्ता भूपेंद्र शर्मा, अपने कोर्ट के लंबित वाद के साथ एनआई एक्ट और चेक बाउंस से जुड़े मामलों की सुनवाई करेंगे। इस बेंच में प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी मेधा मनीषा और मनीषा कुमारी के कोर्ट के लंबित वादों की भी सुनवाई होगी। बेंच संख्या ग्यारह में न्यायिक दंडाधिकारी सौम्या सुमन और अधिवक्ता राकेश कुमार सिन्हा, अपने कोर्ट के लंबित वादों के साथ श्रम, दूरभाष, मापतौल और खनन विभाग के वादों का मामलों का निपटारा करेंगे।
जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मंजूश्री कुमारी ने बताया कि भीड़ को नियंत्रित करने और लोगों को सुगमता से अपने मामलों का निपटारा करने में मदद के लिए इन बेंचों का गठन किया गया है। उन्होंने आम जनता से आग्रह किया है कि 09 मई को निर्धारित इस राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने में अपना सहयोग दें। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें।






