मई,3,2024
spot_img

बिहार 50 हजार पार: 24 घंटे में एक साथ मिले 2986 नए पॉजिटिव, @दरभंगा में 57, मधुबनी 122

spot_img
spot_img
spot_img

पटना, देशज न्यूज। बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रहा है। हालांकि इसके लिए स्वास्थ्य विभाग और सरकार एहतियात के दावे कर रही है लेकिन स्थिति को देखने से ऐसा लगता है कि अगर सही समय पर सही कार्य नहीं किया गया तो मरीजों की संख्या की इस तरह बढ़ती रफ्तार आम से लेकर खास तक के लिए काल बनती जा रही है। (50 thousand above Corona positive in Bihar)

 

स्वास्थ विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार 24 घंटे में राज्य में एक साथ 2986 नए मामलों की पुष्टि हुई है, जिसके साथ ही राज्य में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 50,000 के पार चली गई है। राजधानी पटना की बात करें तो दिन का सबसे ज्यादा मामला सामने आए हैं। पटना में 535 लोग एक साथ संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बिहार के गया में 126 मधुबनी में 122, मुजफ्फरपुर में 125, नालंदा में 146, रोहतास में 156 और वैशाली में 123 मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में बिहार में नए संक्रमित मरीजों की संख्या के मामले में यह सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।(50 thousand above Corona positive in Bihar)

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अररिया में 67, अरवल में 37, औरंगाबाद में 57, बाँका में 47, बेगूसराय में 71, भागलपुर में 63, भोजपुर में 82, बक्सर में 80, दरभंगा में 57, पूर्वी चंपारण में 36, गया में 126, गोपालगंज में 58, जमुई में 50, जहानाबाद में 34, कैमूर में 30, कटिहार में 59, खगड़िया में 58, किशनगंज में 61, लखीसराय में 28, मधेपुरा में 45, मधुबनी में 122, मुंगेर में 36, मुजफ्फरपुर में 125, नालंदा में 146, नवादा में 43, पटना में 535, पूर्णिया में 73, रोहतास में 156, सहरसा में 54, समस्तीपुर में 49, सारण में 85, शेखपुरा में 34, शिवहर में 14, सीतामढ़ी में 42, सीवान में 64, सुपौल में 80, वैशाली में 123 और पश्चिमी चंपारण में 59 नए संक्रमितों की पहचान की गई।

यह भी पढ़ें:  Bihar Crime News|Munger News| घर में शिक्षिका की हाथ-पैर बांध, गोली मारकर हत्या

बिहार आबादी के हिसाब से देश का तीसरा सबसे बड़ा राज्य बिहार है जबकि कोरोना संक्रमण की दॄष्टि से इसका स्थान देश मेंं 11 वां है। बिहार के समान ही 12 करोड़ की आबादी वाले महाराष्ट्र व अन्य राज्यों में कोरोना का संक्रमण कहीं अधिक है।

महाराष्ट्र में अबतक 4,11,799 संक्रमितों की पहचान हो चुकी है जबकि बिहार में मात्र 50,987 संक्रमित ही मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कोरोना के संक्रमण की रोकथाम में राज्य सरकार के  कदम कारगर साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  Bihar Land News| बिहार में सबसे बड़ा फैसला, जमीन की दाखिल-खारिज में देरी करने वाले अधिकारी सीधे नपेंगे, Letter To All DM

दूसरी ओरबिहार में कोरोना संक्रमितों की औसत मृत्यु दर राष्ट्रीय संक्रमित  मृत्यु दर के एक चौथाई के करीब है। राष्ट्रीय औसत संक्रमित मृत्यु दर 2.3 फीसदी है जबकि बिहार में यह एक फीसदी से भी कम मात्र 0.62 फीसदी है। बिहार में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 66 फीसदी है जबकि देश में कोरोना संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 64 फीसदी हुई है। पहले यह कम थी। वहींबिहार में पहले यह 73 फीसदी तक रही है।

यह भी पढ़ें:  Muzaffarpur News Today | बेनीबाद पुलिस को बड़ी सफलता, चोरी की गई पिकअप वैन के साथ 2 गिरफ्तार

बिहार में कोरोना के संक्रमण की दर 9.1 फीसदी हुई
दूसरी ओरबिहार में कोरोना के संक्रमण की दर अभी 9.1 फीसदी है। राज्य में अबतक लाख 40 हजार 430 सैम्पल की जांच हुई है जबकि इसमें 50 987 संक्रमित की पहचान की गई है। वहींराष्ट्रीय संक्रमण की दर 8. 70 दर्ज की गई है। देश में अबतक 1,88,32,970 सैम्पल की जांच हुई है, जिसमें 16,38,871 संक्रमितों की पहचान की गई है।

बिहार 50 हजार पार: 24 घंटे में एक साथ मिले 2986 नए पॉजिटिव, @दरभंगा में 57, मधुबनी 122

ताज़ा खबरें

Editors Note

लेखक या संपादक की लिखित अनुमति के बिना पूर्ण या आंशिक रचनाओं का पुर्नप्रकाशन वर्जित है। लेखक के विचारों के साथ संपादक का सहमत या असहमत होना आवश्यक नहीं। सर्वाधिकार सुरक्षित। देशज टाइम्स में प्रकाशित रचनाओं में विचार लेखक के अपने हैं। देशज टाइम्स टीम का उनसे सहमत होना अनिवार्य नहीं है। कोई शिकायत, सुझाव या प्रतिक्रिया हो तो कृपया deshajtech2020@gmail.com पर लिखें।

- Advertisement -
- Advertisement -
error: कॉपी नहीं, शेयर करें