spot_img

Kishanganj News: किशनगंज INDO -Nepal Border पर ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में भारतीय, चीन, कतर, सऊदी अरब की विदेशी करेंसी-नशीले पदार्थ जब्त

spot_img
- Advertisement -

ब्राउन शुगर तस्करी: बिहार के किशनगंज में भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस और एसएसबी की संयुक्त कार्रवाई ने हड़कंप मचा दिया है। खुफिया जानकारी के आधार पर एक बड़े ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, भारतीय और विदेशी मुद्रा बरामद की गई है। इस कार्रवाई से अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के गिरोहों को बड़ा झटका लगा है।

- Advertisement -

क्या है पूरा मामला?

किशनगंज। बिहार-नेपाल सीमा के किशनगंज जिले के गलगलिया थाना क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। इस अभियान के तहत भारी मात्रा में ब्राउन शुगर, भारतीय सहित चीन, कतर और सऊदी अरब की विदेशी करेंसी जब्त की गई है। कार्रवाई के दौरान चान मोहम्मद नामक एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इस पूरे मामले को अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के कारोबार से जोड़कर गहन जांच कर रही है।गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया थाना क्षेत्र के नेंगडाडुबा गांव निवासी 48 वर्षीय चान मोहम्मद के घर पर छापेमारी की गई। यह संयुक्त कार्रवाई एसएसबी भातगांव, एसएसबी नेमुगुड़ी और स्थानीय पुलिस की टीमों द्वारा मिलकर की गई थी। छापेमारी के दौरान घर से 120 ग्राम ब्राउन शुगर, एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया।Kishanganj News: किशनगंज INDO -Nepal Border पर ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में भारतीय, चीन, कतर, सऊदी अरब की विदेशी करेंसी-नशीले पदार्थ जब्तपुलिस ने आरोपी के घर से 7 लाख 76 हजार 500 रुपये भारतीय मुद्रा और 1 लाख 28 हजार रुपये नेपाली मुद्रा भी जब्त की। इसके अतिरिक्त, चीन, कतर और सऊदी अरब की विदेशी करेंसी भी मिली है, जिसमें कतर के 27 नोट, मलेशिया का एक नोट, चीन के 10 नोट और सऊदी अरब के 12 नोट शामिल हैं। इतनी बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा बरामदगी ने जांच एजेंसियों को भी सक्रिय कर दिया है।Kishanganj News: किशनगंज INDO -Nepal Border पर ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में भारतीय, चीन, कतर, सऊदी अरब की विदेशी करेंसी-नशीले पदार्थ जब्त

- Advertisement -

अंतर्राष्ट्रीय कनेक्शन और ब्राउन शुगर तस्करी

गुरुवार को गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि बरामद ब्राउन शुगर की अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये कीमत आंकी गई है। छापेमारी के बाद आरोपी चान मोहम्मद को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया और उससे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध ब्राउन शुगर तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा इस नेटवर्क का फैलाव कहां तक है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। यह कार्रवाई न केवल स्थानीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी तस्करों के मंसूबों पर पानी फेरती दिख रही है।Kishanganj News: किशनगंज INDO -Nepal Border पर ब्राउन शुगर तस्करी का भंडाफोड़, भारी मात्रा में भारतीय, चीन, कतर, सऊदी अरब की विदेशी करेंसी-नशीले पदार्थ जब्त

- Advertisement -

बरामदगी और आगे की कानूनी कार्रवाई

थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस संयुक्त अभियान में ठाकुरगंज अंचल निरीक्षक पंकज पंथ, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, पुलिस अवर निरीक्षक भूषण झा, महिला सिपाही सपना कुमारी, मनीषा कुमारी, बीएचजी तरुण कुमार, राजेंद्र गणेश और मिथुन गणेश सहित एसएसबी नेमुगुड़ी व भातगांव की टीमों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें: देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Darbhanga News: जाले के सफाईकर्मियों-चालकों का गुस्सा 7वें आसमान पर, 7 माह से PF- ESI अटका, 16 मई से करेंगे बेमियादी हड़ताल!

जाले पीएफ ईएसआई: जाले नगर परिषद के सफाईकर्मियों और चालकों का गुस्सा सातवें आसमान...

Darbhanga News: CM सम्राट चौधरी का संकल्प, नीतीश से तीन गुना अधिक काम, तेज होगा बिहार विकास

बिहार विकास: गुरुवार को दरभंगा पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ा बयान दिया...

Bihar Industrial News: बिहार को बड़ा बूस्ट: Ambuja का ₹1114.94 करोड़ का ‘Bihar Investment’ मुजफ्फरपुर में, डालमिया का बड़ा ऐलान, 1000 करोड़ से Muzaffurpur...

बिहार निवेश: सूबे में औद्योगिक क्रांति की नई गाथा लिखी जा रही है! अब...