spot_img

Gautam Adani Investment Bihar: बिहार में ₹60,000 करोड़ का ऐलान, गौतम अडानी बोले – बिहार के लोगों को Bihar में ही देंगे रोज़गार

spot_img
- Advertisement -

Adani Investment Bihar: अरबपति उद्योगपति गौतम अदाणी ने पहली बार बिहार की धरती पर कदम रखा और आते ही राज्य के लिए बड़े ऐलान कर दिए। Adani in Bihar: अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने कहा है कि बिहार की ताकत यहां के लोग हैं बिहारी होना अपने आप में गर्व की बात है। हर बिहारी को बिहार में रोजगार मिलना चाहिए। बिहार की सरकार युवा सरकार है और औद्योगीकरण को लेकर सरकार के मिशन में अदाणी ग्रुप पूरा सहयोग करेगा। उन्होंने सारण में एक महत्वपूर्ण नेत्र चिकित्सा परियोजना का उद्घाटन किया और बिहार में हजारों करोड़ के निवेश की घोषणा की। यह सिर्फ आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक बदलाव की भी पहल है।

- Advertisement -

बिहार में Adani Investment Bihar: 60,000 करोड़ का निवेश

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी रविवार को पहली बार सारण पहुंचे। मस्तीचक स्थित अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल में अदाणी समूह के आई केयर प्रोजेक्ट की औपचारिक शुरुआत की गई। इस मौके पर अदाणी फाउंडेशन की चेयरपर्सन प्रीति अदाणी भी मौजूद रहीं। इस दौरान गौतम अदाणी ने बिहार में अगले 2 से 3 वर्षों में 50 से 60 हजार करोड़ रुपये के निवेश का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि पावर और रोड प्रोजेक्ट पहले से ही राज्य में चल रहे हैं और कई अन्य योजनाएं भी पाइपलाइन में हैं।

- Advertisement -

यह परियोजना अखंड ज्योति आई हॉस्पिटल और अदाणी फाउंडेशन की संयुक्त पहल है। इसके तहत Adani Center for Eye Diseases और Adani Training Center for Ophthalmic Sciences की स्थापना और संचालन किया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सस्ती और बेहतर नेत्र चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।

- Advertisement -
यह भी पढ़ें:  NIFTEM: बिहार के इस जिले में खुलेगा देश का तीसरा राष्ट्रीय संस्थान, बदलेगी खाद्य प्रसंस्करण की तस्वीर, जानिए गुड न्यूज़!

आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।

आंखों के इलाज के लिए दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण नेटवर्क

अदाणी ग्रुप की यह पहल दुनिया का सबसे बड़ा ग्रामीण आई केयर नेटवर्क बनने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इसके जरिए गांव-गांव तक आधुनिक नेत्र चिकित्सा सेवाएं, प्रशिक्षण और मोबाइल यूनिट्स के माध्यम से इलाज पहुंचाने की योजना है। गौतम अदाणी ने इस मौके पर बिहार की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की भी सराहना की और कहा कि उन्हें मस्तीचक और गायत्री मंदिर में आकर गहरी शांति का अनुभव हुआ।

शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में भी काम करेगी अदाणी समूह

गौतम अदाणी ने यह भी घोषणा की कि आने वाले समय में अदाणी समूह बिहार में शिक्षा क्षेत्र में भी काम करने की योजना बना रही है, जिसमें स्कूल और कॉलेज स्तर के प्रोजेक्ट शामिल होंगे। अदाणी समूह बिहार में पहले से कई बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है, जिनमें प्रमुख हैं:

  • भागलपुर थर्मल पावर प्रोजेक्ट: भागलपुर जिले के पीरपैंती में करीब 26,482 करोड़ रुपये की लागत से 2400 मेगावाट का अल्ट्रा-सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट विकसित किया जा रहा है।
  • गंगा पथ परियोजना: भागलपुर और सबौर को जोड़ने के लिए सुल्तानगंज-सबौर रोड लिमिटेड के तहत करीब 4,450 करोड़ रुपये की सड़क परियोजना PPP मॉडल पर बनाई जा रही है।
  • सीमेंट फैक्ट्री प्रोजेक्ट: मुजफ्फरपुर और किशनगंज में अंबुजा सीमेंट के तहत सीमेंट फैक्ट्रियों की स्थापना को मंजूरी मिली है।
यह भी पढ़ें:  'Nitish Archive': नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर का डिजिटल लेखा-जोखा, JDU ने की बड़ी घोषणा!

कुल मिलाकर, गौतम अदाणी की यह घोषणा बिहार के विकास में एक नए अध्याय का Adani Investment Bihar साबित हो सकती है। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

- Advertisement -

जरूर पढ़ें

Samastipur News: समस्तीपुर में ‘प्लास्टिक मुक्त अभियान’ ने पकड़ी रफ्तार, रेलवे ने दिखाई पर्यावरण बचाने की राह

प्लास्टिक मुक्त अभियान: पर्यावरण को बचाने के लिए अब रेलवे भी आगे आ गया...

‘Nitish Archive’: नीतीश कुमार के राजनीतिक सफर का डिजिटल लेखा-जोखा, JDU ने की बड़ी घोषणा!

Nitish Archive: राजनीति की रपटीली राहों पर चले एक शख्स के सफर को अब...

Bihar Politics: तेज प्रताप यादव का बड़ा फैसला: संजीव कुमार बने जनशक्ति जनता दल के पटना जिला अध्यक्ष

तेज प्रताप यादव: बिहार की सियासत में अपने फैसलों से सुर्खियां बटोरने वाले तेज...

Begusarai News: बेगूसराय में ₹15 करोड़ की साइबर धोखाधड़ी का खुलासा, पढ़िए -पेमेंट फ्रॉड से जुड़े पैसों का ‘म्यूल अकाउंट’

साइबर धोखाधड़ी: बिहार के बेगूसराय से एक ऐसे शख्स को दबोचा गया है, जिसके...