
राजगीर सफारी: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी रविवार को राजगीर स्थित जू सफारी और नेचर सफारी के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने इन दोनों प्रमुख पर्यटक स्थलों का बारीकी से निरीक्षण किया और अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने एक सिंह शावक का नामकरण भी किया, जिसे ‘लक्ष्मी’ नाम दिया गया।
सीएम ने देखी ‘द वाइल्ड कॉल’ फिल्म
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जू सफारी के नियंत्रण कक्ष में जाकर 180 डिग्री थिएटर में ‘द वाइल्ड कॉल’ एनिमेशन फिल्म देखी। इस फिल्म में विभिन्न वन्यजीवों के क्रियाकलापों, रहन-सहन और उनकी दुनिया को बेहद आकर्षक ढंग से दर्शाया गया है। यह फिल्म भारत की समृद्ध जैव-विविधता और जलवायु परिवर्तन जैसे अहम विषयों को उजागर करती है, जिसमें भारतीय हाथी, ग्रेट इंडियन बस्टर्ड सहित 23 प्रकार की वन्य जीव प्रजातियों को दिखाया गया है। राजगीर जू सफारी की इस एनिमेटेड फिल्म को 16वें दादा साहेब फाल्के फिल्म फेस्टिवल में ‘बेस्ट एनिमेशन’ का सर्टिफिकेट ऑफ एक्सलेंस भी मिला है, जिसे मुख्यमंत्री को सौंपा गया। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1।
सिंह शावक ‘लक्ष्मी’ का नामकरण और सुविधाओं का निरीक्षण
भ्रमण के दौरान मुख्यमंत्री ने जू सफारी और नेचर सफारी के बेहतर रखरखाव के निर्देश दिए। उन्होंने पर्यटकों की सुविधाओं का विशेष ख्याल रखने पर जोर दिया। इसी क्रम में उन्होंने एक सिंह शावक का नामकरण ‘लक्ष्मी’ किया, जो अब जू सफारी का नया आकर्षण होगा। मुख्यमंत्री ने वन्य जीव अस्पताल का भी दौरा किया और वहां वन्यजीवों के इलाज के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
राजगीर सफारी में सीएम ने दिए रखरखाव के निर्देश
मुख्यमंत्री ने नेचर सफारी का भी भ्रमण किया और ग्लास ब्रिज से पहाड़ों की मनमोहक छटा का आनंद लिया। उन्होंने बंद गाड़ी से जू-सफारी का भ्रमण करते हुए शेर, बाघ सहित अन्य वन्य जीवों की गतिविधियों को देखा और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेचर सफारी एवं राजगीर सफारी दोनों बहुत अच्छा बना है, यहां आनेवाले पर्यटकों की सुविधाओं का ख्याल रखें। यहां की व्यवस्थाओं को बेहतर ढंग से मेंटेन रखें। वन्य जीवों को बेहतर माहौल एवं सुविधाएं इसी प्रकार मिलती रहे ताकि वो भी आनंदित रहें। इस महत्वपूर्ण दौरे पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, पर्यटन मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद थे। आप पढ़ रहे हैं देशज टाइम्स बिहार का No.1। देश की हर बड़ी ख़बर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें






You must be logged in to post a comment.